छठ पूजा से पहले घाटों की व्यवस्था ठीक करने में जुटा निगम, महापौर ने 3 प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज

छठ पूजा से पहले घाटों की व्यवस्था ठीक करने में जुटा निगम, महापौर ने 3 प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण
Khabar Digital Admin

कटनी/खबर डिजिटल। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने बुधवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाबा घाट, बजरंग घाट एवं छपरवाह घाट पहुंचकर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ महापर्व से पहले घाटों की सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी की जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने घाटों की सीढ़ियों, नदी किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा कचरे और गाद की सफाई कराने के निर्देश दिए।

रोशनी से लेकर फॉगिंग तक पर जोर

निरीक्षण के दौरान महापौर ने घाटों एवं पहुंच मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने, चूने की लाइनिंग कराने और झुकी हुई पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने को कहा। इसके अलावा मच्छरों से बचाव के लिए नियमित कीटनाशक छिड़काव एवं फॉगिंग कराने तथा घाटों की पुताई का कार्य भी निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

बजरंग और छपरवाह घाट पर बनेगी रेलिंग

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महापौर ने बजरंग घाट एवं छपरवाह घाट पर रेलिंग निर्माण की आवश्यकता जताई। उन्होंने संबंधित उपयंत्रियों को रेलिंग निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी प्रक्रिया पूरी कर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जा सके।

महापौर ने कहा कि छठ महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर समय रहते कार्य पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, क्षेत्रीय पार्षद संतोष शुक्ला, प्रभा गुप्ता, शकुंतला सोनी, सहायक यंत्री मोना करेरा, उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल, राजललित गुमास्ता, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी निशांत कनौजिया सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!