स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय कटनी मे महापौर ने किया ध्वजा रोहण राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय  कटनी  मे महापौर  ने किया ध्वजा रोहण राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में शनिवार सुबह 8 बजे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और पूरा निगम परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।कार्यक्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित महापौर-इन-काउंसिल सदस्य, पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इस अवसर पर महापौर प्रीति सूरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए।महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और कटनी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए नागरिक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यों के माध्यम से शहर, प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। निगम परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर प्रसाद पाठक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने किया।समारोह में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, उमेद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, गोविंद चावला, मछुआरा प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्याम निषाद, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव एवं डब्बू रजक, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रियंका झारिया सहित सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, मृदुल मिश्रा, मोना करेरा, जायेंद्र प्रताप सिंह बघेल, शैलेन्द्र प्यासी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!