खनिज विभाग की मेहरबानी से मुरुम माफिया बेखौफ! रात के अंधेरे में सरकारी संपदा की खुली लूट"बिना लीज और बिना अनुमति चल रहा अवैध खनन, जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक, सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड हाइवा

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- जिले में अवैध मुरुम खनन का कारोबार एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि खनिज विभाग की कथित निष्क्रियता और मिलीभगत के चलते मुरुम माफियाओं को खुला अभयदान मिल गया है। रात होते ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सरकारी खनिज संपदा की खुलेआम लूट शुरू हो जाती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों का आरोप है कि बिना लीज और बिना किसी वैध अनुमति के कई स्थानों पर मुरुम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। देर रात जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से खदानों से मुरुम निकाली जाती है और फिर हाइवा वाहनों में भरकर परिवहन किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन और खनिज विभाग की नजरों के सामने चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति दिखाई देती है।ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही अंधेरा होता है, मुरुम से लदे ओवरलोड हाइवा सड़कों पर बेलगाम दौड़ने लगते हैं। इन वाहनों से जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। इसके बावजूद न तो नियमित जांच हो रही है और न ही अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा रही है।लोगों का आरोप है कि यदि खनिज विभाग सख्ती से कार्रवाई करे तो अवैध खनन पर तत्काल रोक लग सकती है, लेकिन विभाग की कथित शह के कारण माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले इस अवैध कारोबार पर लगाम कब लगेगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कब तय होगी?कटनी में अवैध मुरुम खनन का यह खेल आखिर कब तक चलता रहेगा, यह बड़ा सवाल बन गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!