कटनी निगम की समीक्षा बैठक में खुली व्यवस्थाओं की पोल, योजनाओं की धीमी रफ्तार पर अफसरों की खिंचाई

कटनी निगम की समीक्षा बैठक में खुली व्यवस्थाओं की पोल, योजनाओं की धीमी रफ्तार पर अफसरों की खिंचाई
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी पीएम स्वनिधि में लापरवाही, जलापूर्ति और फायर सेफ्टी पर सवाल—नोटिस जारी करने के निर्देश

कटनी-- नगर निगम की समय-सीमा बैठक में एक बार फिर शहर की जमीनी हकीकत और प्रशासनिक दावों के बीच बड़ा अंतर सामने आया। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा की गई समीक्षा में कई विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जहां योजनाएं कागजों में आगे बढ़ती दिखीं, लेकिन धरातल पर हालात संतोषजनक नहीं पाए गए।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सुस्त प्रगति पर निगमायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यह स्थिति साफ संकेत देती है कि हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने में जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।बैठक में ग्रीष्मकालीन जलापूर्ति को लेकर भी तैयारियों की पोल खुलती नजर आई। पाइपलाइन लीकेज, हैंडपंपों की खराब हालत और वार्डों में पानी के प्रेशर की समस्या जैसे मुद्दे लंबे समय से बने हुए हैं, लेकिन अब तक इनका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।फायर सेफ्टी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी निगम की ढिलाई उजागर हुई। शहर के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक सख्त कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।अनाधिकृत कॉलोनियों के बढ़ते दायरे और बिना अनुमति निर्माण कार्यों पर भी बैठक में चिंता जताई गई, लेकिन हकीकत यह है कि ऐसे मामलों में प्रभावी रोकथाम अब तक नहीं हो सकी है। अवैध प्लॉटिंग का खेल लगातार जारी है और जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में रही। मच्छरों और मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियान अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं, जबकि शहर में आवारा मवेशियों की समस्या भी जस की तस बनी हुई है।कुल मिलाकर, समीक्षा बैठक में सामने आई तस्वीर यह दर्शाती है कि नगर निगम की कई महत्वपूर्ण योजनाएं और व्यवस्थाएं अभी भी धीमी गति और लापरवाही का शिकार हैं। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दावे फिलहाल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!