कटनी पुलिस का बड़ा कमाल! 110 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, 20 लाख की संपत्ति मालिकों को मिली वापस

कटनी पुलिस का बड़ा कमाल! 110 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, 20 लाख की संपत्ति मालिकों को मिली वापस
Khabar Digital Desk

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी-- पुलिस मुख्यालय भोपाल के "सेफ क्लिक 2.0" साइबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 110 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने CEIR Portal के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की। कटनी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों की साइबर सेल और थाना पुलिस के सहयोग से मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया।मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। नागरिकों ने कटनी पुलिस का आभार व्यक्त किया और साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली।इस अवसर पर एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत भारत सरकार के CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कर IMEI नंबर ब्लॉक कराएं। इससे मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगती है और उसकी तलाश आसान हो जाती है। पोर्टल पर शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकती है, जिससे समय की बचत और पुलिस-जनता के बीच पारदर्शिता बढ़ती है।पुलिस के अनुसार अधिकांश मोबाइल साप्ताहिक बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और यात्रा के दौरान जेब से गिरने या लापरवाहीवश छूट जाने के कारण गुम हुए थे। साइबर सेल की सतत तकनीकी निगरानी और टीमवर्क के चलते इन्हें खोजकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया जा सका।कटनी पुलिस की यह सफलता न केवल साइबर तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण है, बल्कि आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत करती है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!