किसानों से तुलाई के नाम पर खुली लूट? सिलोंडी निगईं उपार्जन केंद्र क्रमांक 1पर गंभीर आरोप

किसानों से तुलाई के नाम पर खुली लूट? सिलोंडी निगईं उपार्जन केंद्र क्रमांक 1पर गंभीर आरोप
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी/ढीमरखेड़ा।जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत निगईं गेहूं उपार्जन केंद्र एक बार फिर विवादों में घिर गया है। किसानों ने केंद्र पर तुलाई के नाम पर खुली लूट का आरोप लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्र में प्रति क्विंटल गेहूं की तौल पर किसानों से लगभग 3 किलो गेहूं अलग से लिया जा रहा है। इसे तुलाई, सिलाई और लेबर चार्ज के नाम पर वसूला जा रहा है।किसानों का कहना है कि शासन द्वारा तुलाई, सिलाई, लेबर और परिवहन सहित सभी खर्चों का भुगतान पहले से केंद्र प्रभारियों को किया जाता है। इसके बावजूद किसानों से अतिरिक्त गेहूं लेना सीधे तौर पर अन्नदाताओं के साथ अन्याय और आर्थिक शोषण है।आरोप है कि मजबूर किसान खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि केंद्र प्रभारियों द्वारा दबाव बनाया जाता है कि शिकायत करने पर उनकी फसल खरीदी नहीं जाएगी। ऐसे में किसान मजबूरी में चुपचाप अपनी उपज कटवाने को मजबूर हैं।किसानों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शासन किसानों के हितों की बात करता है, तो खरीदी केंद्रों पर हो रही इस तरह की अवैध वसूली पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। किसानों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के कारण उपार्जन केंद्रों पर मनमानी चरम पर है।वहीं दूसरी ओर ढीमरखेड़ा क्षेत्र के कई खरीदी केंद्रों की वेयरहाउस मैपिंग जबलपुर जिले में किए जाने से भी किसानों और परिवहनकर्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जब कटनी जिले में पर्याप्त वेयरहाउस उपलब्ध हैं, तो फिर जिले के गेहूं का स्टॉक दूसरे जिले में क्यों भेजा जा रहा है। इससे परिवहन लागत और समय दोनों बढ़ रहे हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर जांच करेगा, या फिर अन्नदाता इसी तरह खरीदी केंद्रों पर शोषण झेलता रहेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!