राहगीरी डे में उमड़ा जनसैलाब, स्वच्छता-स्वास्थ्य के उत्सव में झूमा कटनी

राहगीरी डे में उमड़ा जनसैलाब, स्वच्छता-स्वास्थ्य के उत्सव में झूमा कटनी
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- रविवार की सुबह कटनी शहर ने स्वच्छता, फिटनेस और जनभागीदारी का ऐसा उत्सव देखा, जिसने “राहगीरी डे” को यादगार बना दिया। महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड स्थित फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड के सामने नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारों शहरवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और स्वच्छ सर्वेक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया।योग, साइकिलिंग, जुंबा, रस्सा खींच, स्केटिंग, पेंटिंग, रंगोली, शतरंज, कैरम और पारंपरिक खेलों से सजी राहगीरी डे की सुबह ऊर्जा और उमंग से भर उठी। तेज संगीत पर थिरकते युवाओं, खेलों में जुटे बच्चों और सक्रिय महिलाओं ने आयोजन को जीवंत बना दिया। खास आकर्षण रही रस्सा खींच प्रतियोगिता, जहां महिला वर्ग ने दमखम दिखाकर बाजी मार ली।महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों और स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों की मौजूदगी ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वच्छता जागरूकता का मजबूत मंच भी बना। नुक्कड़ नाटक, कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध और जल संरक्षण जैसे संदेशों ने लोगों को जिम्मेदारी का अहसास कराया। इको ब्रिक्स और पुराने कपड़ों से बने थैलों के स्टॉल ने ‘वेस्ट टू बेस्ट’ की सीख दी।गीतांजलि कला केंद्र की छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुति, मैजिक शो और कार्टून कैरेक्टर्स ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मन मोह लिया। सांप-सीढ़ी और पिट्टू जैसे पारंपरिक खेलों ने लोगों को बचपन की यादों में लौटा दिया।विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और स्वच्छता मित्रों को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जो पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश बनकर उभरा।नगर निगम प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर की दिशा में सामूहिक संकल्प हैं। रविवार की यह सुबह कटनी के लिए एक जन-उत्सव बन गई, जिसने साबित कर दिया कि जब शहर जागता है, तो बदलाव भी दिखता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!