"सड़क सुरक्षा की दिशा में कटनी पुलिस की सराहनीय पहल, सुर्खी टैंक ब्लैक स्पॉट पर बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम"दुर्घटना संभावित क्षेत्र में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी यातायात पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। थाना एनकेजे क्षेत्र अंतर्गत सरसवाही मार्ग स्थित सुर्खी टैंक ब्लैक स्पॉट पर विशेष सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए। इस दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी चेतावनी फ्लेक्स, संकेतक बोर्ड एवं जागरूकता संदेश स्थापित कराए गए हैं।इन बोर्डों के माध्यम से वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य दुर्घटनाओं की संभावना को कम करते हुए लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।यातायात पुलिस ने स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर न केवल स्वयं का बल्कि अन्य लोगों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है।कटनी यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। यह पहल सुरक्षित, सुगम और दुर्घटना मुक्त यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगी।अपील :"सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।""धीमी गति – सुरक्षित यात्रा।""हेलमेट और सीट बेल्ट आपका सुरक्षा कवच हैं।

"

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!