लोडिंग वाहन बना यात्री बस! महिला, पुरुष और बच्चों समेत 25 लोगों को ठूंसकर ले जा रहा था चालक, यातायात पुलिस ने वाहन किया जब्त

कटनी। चंद रुपये बचाने और अधिक कमाई के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर की सड़कों पर माल ढुलाई के लिए निर्धारित लोडिंग वाहन में महिला, पुरुष और बच्चों समेत 25 लोगों को बैठाकर ले जाया जा रहा था।

लोडिंग वाहन बना यात्री बस! महिला, पुरुष और बच्चों समेत 25 लोगों को ठूंसकर ले जा रहा था चालक, यातायात पुलिस ने वाहन किया जब्त
Shiv Sharan

कटनी। चंद रुपये बचाने और अधिक कमाई के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर की सड़कों पर माल ढुलाई के लिए निर्धारित लोडिंग वाहन में महिला, पुरुष और बच्चों समेत 25 लोगों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। वाहन की हालत और क्षमता की अनदेखी कर यात्रियों को इस तरह ले जाना किसी बड़े हादसे को खुला न्योता देने से कम नहीं था। गनीमत रही कि यातायात पुलिस की चेकिंग में वाहन पकड़ में आ गया और उसे जब्त कर लिया गया।

मामला 13 नवंबर का है। यातायात पुलिस ने मिशन चौक से अहिंसा तिराहा की ओर जा रहे लोडिंग वाहन क्रमांक MP 21 G 2683 को जांच के लिए रोका। जब वाहन की जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। माल और सामान ढोने के लिए बने इस वाहन में एक-दो नहीं, बल्कि महिला, पुरुष और बच्चों सहित कुल 25 लोग सवार थे। यानी लोडिंग वाहन को नियमों को ताक पर रखकर यात्री वाहन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

जरा सी चूक और हो सकता था बड़ा हादसा

लोडिंग वाहन में इस तरह सवारियां भरकर ले जाना यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है। खासकर महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी के बावजूद चालक ने सुरक्षा मानकों की परवाह नहीं की। सड़क पर अचानक ब्रेक लगने, वाहन के अनियंत्रित होने या किसी दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की जान पर भारी संकट खड़ा हो सकता था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने वाहन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक चालक को प्रकरण सहित सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

एसपी के निर्देश पर जारी है चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय/यातायात रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनूप सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजकुमार झारिया एवं सुनील अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों को चेतावनी दी है कि लोडिंग वाहनों में सवारियां बैठाकर परिवहन न करें। वहीं आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि कुछ रुपये बचाने के लिए ऐसे असुरक्षित वाहनों में सफर करने से बचें। सवाल यह है कि आखिर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चलाए जा रहे ऐसे वाहनों पर सख्ती कितनी प्रभावी साबित होगी?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!