जलकर बकायेदारों के लिए बड़ी राहत, आधी राशि जमा कर पाएं 50% छूट का लाभ

जलकर बकायेदारों के लिए बड़ी राहत, आधी राशि जमा कर पाएं 50% छूट का लाभ
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- वर्षों से बकाया जलकर की देनदारी से परेशान उपभोक्ताओं के लिए नगर पालिक निगम कटनी ने राहत का बड़ा मौका दिया है। निगम की विशेष जलकर राहत योजना के तहत पात्र उपभोक्ता अपनी कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि पर विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि अब इसके लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।10 सितंबर तक ही मिलेगा मौकानगर निगम की यह विशेष योजना 10 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। ऐसे में लंबे समय से जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के लिए पुरानी देनदारी समाप्त करने का यह सीमित अवधि वाला अवसर है।मोबाइल और पोर्टल से घर बैठे भुगतानउपभोक्ता एमपी ई-नगरपालिका पोर्टल के माध्यम से अपने बकाया जलकर की जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकते हैं। मोबाइल से भुगतान के लिए संबंधित नागरिक एप डाउनलोड कर ऑनलाइन जलकर जमा कर सकते हैं।ऑफलाइन भुगतान की भी सुविधाऑनलाइन भुगतान के अलावा नगर निगम कार्यालय, संबंधित जोन कार्यालय तथा सुभाष चौक स्थित काउंटर पर पहुंचकर भी पात्र उपभोक्ता बकाया जलकर जमा कर राहत योजना का लाभ उठा सकते हैं।पुरानी देनदारी खत्म करने का मौकानगर निगम परिषद के निर्णय के अनुसार लागू की गई इस योजना का उद्देश्य वर्षों से लंबित जलकर खातों का निराकरण करना और उपभोक्ताओं को पुरानी देनदारी से राहत देना है। आधी राशि जमा करने के बाद शेष राशि पर मिलने वाली छूट उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक राहत का बड़ा अवसर मानी जा रही है।निगम की अपील—मौका हाथ से न जाने देंनगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि योजना की अवधि समाप्त होने से पहले अपने जलकर खाते की बकाया राशि की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार 50 प्रतिशत राशि जमा कर शेष 50 प्रतिशत पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाएं। 10 सितंबर के बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए समय रहते भुगतान करना जरूरी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!