बम्हनगवा स्कूल के जर्जर शौचालय की दीवार गिरने के मामले पर प्रशासन सख्‍त कलेक्‍टर ने शाला प्रभारी को किया निलंबित

बम्हनगवा स्कूल के जर्जर शौचालय की दीवार गिरने के मामले पर प्रशासन सख्‍त कलेक्‍टर  ने शाला प्रभारी को किया निलंबित
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी - विकासखण्ड विजयराघवगढ़ के शासकीय माध्‍यमिक शाला बम्हनगवां में जर्जर शौचालय की दीवार गिरने से घटित हुई दुर्घटना के मामले में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने सख्‍त रूख अपनाते हुये शाला प्रभारी एवं माध्यमिक शिक्षक श्रीमती राधा पाण्डेय को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी मामले में अभी कुछ दिन पहले ही कलेक्टर ने संविदा उपयंत्री को कार्य से विरत किया था।इस घटना के संबंध में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र कटनी के द्वारा शाला प्रभारी श्रीमती पाण्डेय को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद श्रीमती पाण्डेय द्वारा लिखित प्रतिवाद प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्‍होंने शासकीय माध्‍यमिक शाला बम्हनगवां के निरसन हेतु प्रस्ताव कार्यालय में प्रस्तुत करने एवं वि‌द्यालय समय में प्रसाधनों में ताले नहीं लगाने का उल्लेख किया था। जिसमें पाया गया कि वरिष्ठ कार्यालय द्वारा कई बार निर्देशित किये जाने पर भी भवनों की सुरक्षा एवं जर्जर दिवारों पर ध्यान नहीं दिया गया एवं तत्संबंधी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को न दिया जाकर घोर लापरवाही की गई है। इस कृत्‍य से विभाग की छवि धूमिल हुई है, जो कि म.प. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में निहित उपनियमों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।इसके बाद कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शासकीय माध्‍यमिक शाला बम्हनगवां की शाला प्रभारी राधा पाण्डेय को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के उपनियम 09 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्रीमती पाण्डेय का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटनी नियत किया गया है एवं इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व प्रारंभिक जांच में जनपद शिक्षा केन्द्र विजयराघवगढ़ के संविदा उपयंत्री मनोज स्वर्णकार की लापरवाही मानते हुये कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने, उपयंत्री को शासकीय कार्यों से विरत करते हुये जांच संस्थित कर जाँच अधिकारी नियुक्त कर दिया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!