माधव नगर मे हुये रोहित चंचलानी हत्याकांड मे SIT पर पक्षपात के गंभीर आरोप, बहन ने निष्पक्ष जांच की मांग

Khabar Digital Desk

कटनी-(सौरभ श्रीवास्तव) के चर्चित रोहित चंचलानी हत्याकांड मामले में पुलिस जांच की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। मृतक की बहन काशिश चंचलानी ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण के मुख्य षड्यंत्रकर्ता प्रकाश आहूजा को पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद SIT ने आरोपित नहीं बनाया।काशिश चंचलानी ने अपने निवेदन में कहा कि—प्रकाश आहूजा का नाम एफआईआर में दर्ज है।प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस व न्यायालय (धारा 183 BNSS / 164 CrPC) के समक्ष दिए गए बयान में उसका नाम स्पष्ट रूप से लिया है।तकनीकी साक्ष्य, जैसे मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और होटल व दुकानों के CCTV फुटेज, उसकी संलिप्तता को साबित करते हैं।इसके बावजूद SIT द्वारा प्रकाश आहूजा को बचाने का प्रयास किया गया, जबकि दूसरी ओर विक्रम चौबे को केवल इस आधार पर आरोपित बना दिया गया कि उसने मृतक को अपने घर में प्रवेश नहीं दिया।काशिश चंचलानी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में राजनीतिक दबाव और प्रभाव साफ झलक रहा है। उनके अनुसार, प्रकाश आहूजा को कटनी-मुरवारा विधायक का संरक्षण प्राप्त है, वहीं SIT के अधिकारी संजय दुबे के साले टिंकू तिवारी और विधायक के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। इन परिस्थितियों के चलते विवेचना की निष्पक्षता संदिग्ध हो गई है।उन्होंने मांग की है कि—मुख्य षड्यंत्रकर्ता प्रकाश आहूजा को तत्काल आरोपित बनाया जाए।SIT की जांच की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए।रोहित चंचलानी हत्याकांड में उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।काशिश चंचलानी का कहना है कि केवल उच्च स्तरीय हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच से ही उनके भाई को न्याय मिल सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!