कटनी में चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार द्वारा आयोजित हुआ युवा महोत्सव

कटनी में चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार द्वारा आयोजित हुआ युवा महोत्सव
Khabar Digital Desk

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) - कटनी के बस स्टैंड नगर निगम ऑडिटोरियम में चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार द्वारा पहली बार युवाओं को सही दिशा में ले जाने के उद्देश्य से युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा महोत्सव में अतिथि विद्वानों ने खास तौर से गलत दिशा में जा रही युवाओं को सही दिशा में चलने की सीख देते हुए देश के नवनिर्माण में उनके महत्व को समझाया। चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार कटनी द्वारा इस तरह का यह पहला आयोजन था जिसमें ब्राह्मण परिवार के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि - Khabar Digital

अतिथि विद्वानों ने कहा कि परिवार में माता-पिता ही हमारे पहले गुरु होते हैं।माता-पिता द्वारा दी गई किसी भी सीख को कभी जो लोग नजर अंदाज‌ नहीं करते ऐसे लोग हमेशा तरक्की हासिल करते हैं। चाणक्य ब्राह्मण महासभा परिवार कटनी जिला अध्यक्ष उमाकांत पप्पू दीक्षित ने बताया कि ब्राह्मण समाज के युवाओं को आपस में जोड़ने और आपसी परिचय बढाने के लिए यह आयोजन किया गया।हर समाज को जीवंत रखने में युवाओं की भागीदारी बहुत ही आवश्यक होती है।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate Today: जानिए क्या है आज का भाव - Khabar Digital

समाज में सतसंग या मिलन समारोह या सामाजिक चुनावों के माध्यम से आपसी परिचय बढता है,लेकिन ब्राह्मण समाज में ये एक अनोखा कार्यक्रम है जिसमें पंद्रह वर्ष से ऊपर के बच्चों ने अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपने दादा जी का नाम एवं अपने गोत्र के साथ अपना कार्य क्षेत्र भी बताया।कार्यक्रम में पधारे अलग अलग कार्य क्षेत्र से उपस्थित वरिष्ठ जनों से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।युवा महोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों में चित्रकूट से पधारे पेशवा वंशज प्रभाकर नरसिंह पेशवा, भूप नारायण मिश्रा, बालेन्दु मिश्रा बरगड वाले महाराज,पवई से प्रख्यात कथा वाचक सचिन शास्त्री, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा,पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा,इंटक अध्यक्ष बी एम तिवारी, शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, सीए सुशील शर्मा, कोचिंग संचालक बाल कृष्ण मिश्रा,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, सुनील मिश्रा गाताखेडा, विनय दीक्षित, पूर्व जनपद अध्यक्ष अर्पित अवस्थी आदि ने युवाओं एवं समाज के विषय में अपने विचार रखें।

यह भी पढ़ें – पंजाब के कुछ इलाकों में आई बाढ़ व फसलों पर असर के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से शिवराज ने ली जानकारी - Khabar Digital

https://www.youtube.com/watch?v=7s1YYthkFZc
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!