नगर के 11 विसर्जन घाटों में कृत्रिम कुंड निर्माण कार्य जारी, कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में विसर्जन प्रतिबंधित

नगर के 11 विसर्जन घाटों में कृत्रिम कुंड निर्माण कार्य जारी, कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में विसर्जन प्रतिबंधित
Khabar Digital Desk

कटनी (✍️सौरभ श्रीवास्तव)- गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं। निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नगर के 11 चिन्हित घाटों में कृत्रिम कुंडों का निर्माण कराया जा रहा है। इन कुंडों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा।इस कार्य के लिए उपायुक्त शैलेष गुप्ता को प्रभारी अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके निर्देशन में गठित दल 140 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी निभाएगा।इन घाटों पर होंगे कृत्रिम कुंडगाटरघाट, पीरबाबा निवार नदी, हनुमान घाट, मोहनघाट, मसुरहा घाट, माईनदी, बाबा घाट, छपरवाह घाट, विलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा जुहला, बजरंग कॉलोनी तट एवं ट्रांसपोर्ट नगर तालाब। इन सभी स्थलों पर अलग-अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और 10-16 कर्मचारियों की टीम ड्यूटी पर तैनात रहेगी।कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में रहेगा विसर्जन पर प्रतिबंधमध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण की गाइडलाइन के अनुरूप कटाएघाट और अमीरगंज तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। यहाँ निगरानी के लिए अलग-अलग प्रभारी एवं कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।चलित सुसज्जित वाहन में नवाचारइस वर्ष एक विशेष नवाचार करते हुए घरों में स्थापित छोटी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु चलित सुसज्जित वाहन की व्यवस्था की गई है। इस वाहन में कृत्रिम कुंड बनाया गया है, जहाँ श्रद्धालु स्वयं पारंपरिक विधि से प्रतिमा विसर्जन कर सकेंगे। इसके माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों से एकत्र की गई प्रतिमाओं का निपटान भी किया जाएगा।नागरिकों से अपीलमहापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक और आयुक्त श्री नीलेश दुबे ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल चिन्हित कृत्रिम कुंडों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें, प्रतिबंधित तालाबों में विसर्जन से बचें और चलित वाहन का लाभ लेकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!