एसपी कटनी के नेतृत्व में अनंत चतुर्दशी पर जिले भर मे पुलिसबल तैनात

एसपी कटनी के नेतृत्व में अनंत चतुर्दशी पर जिले भर मे पुलिसबल तैनात
Khabar Digital Desk

कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव - अनंत चतुर्दशी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम पूरी तरह से कर लिए हैं।दिनांक 06.09.25 दिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने थाना कोतवाली परिसर में पुलिस बल की ब्रीफिंग लेते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। *चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर* - त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलेभर में 450 से अधिक पुलिस बल सक्रिय रूप से ड्यूटी पर रहेगा। प्रत्येक थाना प्रभारी को सतर्क रहकर नियमित गश्त करने और जनता से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। *असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी* - कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधि पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी। *सोशल मीडिया पर पैनी नजर*- साइबर टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाले संदेश/पोस्ट करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *जुलूस और रैली पर नियमों की पाबंदी* - त्योहारों में निकाले जाने वाले जुलूस, रैली व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। *नागरिकों से अपील* - जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएँ। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। *“जिला पुलिस कटनी नागरिकों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”*---

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!