विसर्जन घाटों में धार्मिक विधि विधान से श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

विसर्जन घाटों में धार्मिक विधि विधान से श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Khabar Digital Desk

*कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर श्रद्धालु जिले भर में बनायें गये कृत्रिम जल कुंडों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का उमंग और उत्साह के साथ विसर्जन कर रहे हैं।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर श्रीगणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, नगरनिगम अधिकारियों और अन्य जिला अधिकारियों सहित पुलिस बल की तैनाती की गई है। कटनी शहर सहित सभी अनुविभागों, तहसील, विकासखंड और नगर परिषदों में भी कृत्रिम जल कुंडों में प्रतिमा विसर्जन के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।इसके अलावा कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर विसर्जन स्थलों पर होमगार्ड के जवान,लाइफ़ जैकेट व तैराक और मोटरवोट की भी तैनाती की गई है।इधर निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे एवं जिला अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रतिमा विसर्जन की आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ नगर के समस्त विसर्जन घाटों में प्रातः से पूर्ण विधि विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन अनवरत जारी। विसर्जन पर्व के मद्देनजर निगम प्रशासन द्वारा विसर्जन घाटों पर निर्मित कुण्डों की साफ- सफाई, शुद्ध जल की उपलब्धता सहित पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु स्थल पर क्रेन, जे.सी.बी मशीन के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घाटों में उपस्थित रहकर पुलिस एवं नगर निगम के नियुक्त दल के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। वहीं जिला अधिकारी घाटों का पल- पल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। जिले की गणेश प्रतिमा कमेटी के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पूर्ण उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन घाटों पर निर्मित कृत्रिम कुण्डों में प्रतिमाओं का विसर्जन कर प्रशासन को सहयोग प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!