सरपंच संवाद मोबाइल ऐप एवं 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े की तैयारी हेतु कार्यशाला आयोजित

सरपंच संवाद मोबाइल ऐप एवं 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े की तैयारी हेतु कार्यशाला आयोजित
Khabar Digital Desk

कटनी✍️ (सौरभ श्रीवास्तव ) - भारत सरकार की "स्वच्छ और सजल ग्राम" की कल्पना को साकार करने हेतु जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत एवं जनपद पंचायत कटनी के सीईओ श्री प्रदीप सिंह के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कटनी के सभागार में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नव-निर्मित "सरपंच संवाद" मोबाइल ऐप का की जानकारी के साथ-साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़े की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में जनपद पंचायत कटनी के निर्वाचित सरपंचों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत अन्य हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के विकासखंड समन्वयक जग्गी पटेल द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़े के दैनिक कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2017 से प्रतिवर्ष यह पखवाड़ा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दौरान सामूहिक श्रमदान, रैलियाँ, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जागरूकता अभियान, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगितायें, स्वच्छता कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हितधारकों का सम्मान जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

सभी प्रतिभागियों से इस पखवाड़े में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा समय पर रिपोर्टिंग करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के एक अन्य महत्वपूर्ण अंग के रूप में, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि तथा संधान ट्रस्ट के योगेश पांडे ने "सरपंच संवाद" मोबाइल ऐप की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने न केवल ऐप की विशेषताओं और उपयोगिता से अवगत कराया, बल्कि लाइव डेमो देकर इसे डाउनलोड करने और संचालित करने का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया। यह ऐप सरपंचों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद को सुगम बनाकर स्वच्छता एवं जल संबंधी नवाचारों के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!