सांसद, महापौर की मौजूदगी में स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभअमीरगंज तालाब में सामूहिक श्रमदान कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

सांसद, महापौर की मौजूदगी में स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभअमीरगंज तालाब में सामूहिक श्रमदान कर दिया गया स्वच्छता का संदेश
Khabar Digital Desk

कटनी (✍️सौरभ श्रीवास्तव ) - शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ बुधवार प्रातः खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, पार्षदगण सहित अधिकारियों, समाजसेवी संस्थाओं, स्कूली छात्रों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में माधवनगर स्थित अमीरगंज तालाब में सामूहिक श्रमदान के साथ हुआ। स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर लोकसभा खजुराहो सांसद भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष शिब्बू साहू, गोविंद चावला, सुमन राजू माखीजा, डॉ रमेश सोनी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, विनोद लाला यादव, निगमायुक्त नीलेश दुबे, एस.डी.एम प्रमोद चतुर्वेदी ,उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, राजकिशोर यादव, विजय डब्बू रजक, रजनी विष्णु केवट, सौरभ अग्रवाल, सुनील उपाध्याय, आशीष गुप्ता, देवानंद आसरानी, मृदुल द्विवेदी, ब्रांड एंबेसडर नीलम जगवानी, निशा तिवारी, आशुतोष मानके एवं उनकी टीम शिकागो पब्लिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक- शिक्षिका सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही। विशाल जनसमूह की मौजूदगी में स्वच्छता जागरूकता के नारों के साथ सामूहिक श्रमदान कर तालाब के किनारे फैले विभिन्न अपशिष्ट, पन्नियां, पूजन सामग्री, कपड़े, मूर्ति आदि की सफाई की जाकर कैरीबैग में एकत्रित किया गया। सामूहिक श्रमदान के दौरान फावड़े व पंजे के माध्यम से तालाब के किनारे की चोई, गीला कचरा, अपशिष्ट को निकाला गया और कतार बनकर तसले के माध्यम से अपशिष्ट को निगम वाहन में एकत्रित किया गया जाकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा को संबोधित करते हुए सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान देश के विश्व गुरू बनाने की ओर अग्रसर कर रहा है। स्वच्छता को अपनाने से हम स्वच्छ रहेंगे तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर पाएंगे। स्वच्छता को स्वभाव में अपनाने पर हमारे शरीर के साथ-साथ हमारा मन भी निर्मल होगा। हमारे मन में लोगों के प्रति सद्भाव होगा जिससे हम एक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगे। इस दौरान उन्होंने इंदौर शहर की स्वच्छता हेतु नागरिकों द्वारा प्रदान किये जाने वाले सहयोग की जानकारी से अवगत कराते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले स्वच्छता दूतों को पुष्पहार से सम्मानित किया जाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।स्वच्छता की ली शपथ कार्यक्रम समापन के पूर्व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा नें उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों, छात्रों गणमान्य नागरिकों को कचरा निर्धारित स्थल पर ही डालनें, यहां वहां गंदगी न फैलानें एवं इस हेतु दूसरों को प्रेरित कर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखनें की शपथ दिलाई जाकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान से जुड़कर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखनें में अपना महत्पूर्ण सहयोग प्रदान करनें का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, ओमसाईं विजन की टीम, सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, कस्तूरचंद, राजेश कुमार, कांलीराम चंदानी, संजय गौतम सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!