कटनी के इमलिया में अगले माह होगा अनुबंधएक साल में प्रदेश की दो बड़ी खदानें उगलने लगेंगी सोनाकंपनियां सेटअप जमाकर शुरू करेंगी सोने का निष्कर्षण

कटनी के इमलिया में अगले माह होगा अनुबंधएक साल में प्रदेश की दो बड़ी खदानें उगलने लगेंगी सोनाकंपनियां सेटअप जमाकर शुरू करेंगी सोने का निष्कर्षण
Khabar Digital Desk

कटनी, ✍️खबर डिजिटल/(सौरभ श्रीवास्तव) कटनी की धरती से लगभग एक साल में सोना निकालने की शुरूआत हो जाएगी। विभागीय सूत्रों के हवाले से प्राप्त खबर के अनुसार सिंगरौली जिले के चकरिया गोल्ड माइनिंग ब्लाक की लीज का एग्रीमेंट हो गया है। इसके साथ कटनी जिले के इमलिया ब्लॉक की माइनिंग लीज का अनुबंध एक महीने के अंदर होने वाला है। लीजधारक कंपनियां सोना निकालने के लिए यहां एक साल के अंदर अपना पूरा सिस्टम इंस्टॉल कर लेंगी और सोना निकालना शुरू कर देंगी।चकलिया ब्लॉक 23.57 हेक्टेयर 1,76,600 ग्राम स्वर्ण भंडार चकलिया गोल्ड ब्लॉक 23.57 हेक्टेयर का है और इसमें लगभग 1 लाख 33 हजार 785 टन स्वर्ण अयस्क भंडार होने का अनुमान है। इससे 1 लाख 76 हजार 600 ग्राम सोना मिलने की संभावना है।इमलिया ब्लॉक 6.51 हेक्टेयर 25000 ग्राम सोना मिलने की संभावना इमलिया ब्लॉक 6.51 हेक्टेयर का है और यहां से भी लगभग 25 हजार ग्राम सोना मिलने की संभावना है। इनके लिए सभी अनुमतियां हो चुकी है, इससे लीजधारक मशीनरी लगाकर तुरंत सोना निकालने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। इससे कटनी जिले में स्थानीय स्तर पर बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।चार अन्य खदानों की भी हो चुकी नीलामीजानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक कुल पांच गोल्ड ब्लॉक में सोना मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें से चार ब्लॉक सिंगरौली और एक कटनी जिले में है। चकरिया के अतिरिक्त अन्य चार ब्लॉक की भी नीलामी हो चुकी है। गुरहर पहाड ब्लॉक सघन वन क्षेत्र मैं है, इसलिए इसके लिए वन विभाग की एनओसी सहित अन्य अनुमतियां ली जा रही हैं। इसके साथ ईस्टर्न एक्सटेंसन ऑफ सोनकुरवा और अम्लीयवाह ब्लॉक प्रोस्पेक्टिंग के लिए देने की तैयारी की जा रही है। अभी प्रारंभिक जांच में यहां पर सोना अयस्क पाया गया था। अब यहां ड्रिलिंग कर और जांच की जाएगी। इसके बाद इन खदानों के माइनिंग लीज एग्रीमेंट किए जाएंगे। जबकि कटनी की इमलिया खदान का माइनिंग एग्रीमेंट एक माह में होने वाला है।ई-नीलामी के बाद अब खनन की तैयारीचकरिया गोल्ड ब्लॉक को ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से नीलाम किया गया। यह ब्लॉक गरिमा नेचुरल रिसोर्सेज प्रा. लि. को नीलामी के माध्यम से मिला है। खनिज विभाग ने तत्काल आगे का काम शुरू करने के लिए कहा है। उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित की माने तो एक माह के अंदर कटनी के इमलिया के गोल्ड ब्लॉक की माइनिंग लीज का अनुबंध हो जाएगा। इसके बाद दोनों खदानों से सोना निकालने की शुरूआत हो जाएगी। अभी अन्य प्रदेश कर्नाटक में ही माइनिंग हो रही थी, लेकिन अब मप्र में भी होगी। मिनरल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है पिछले दिनों कटनी में हुई माइनिंग कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था प्रदेश आत्मनिर्भर औऱ विकसित हो रहा हैं मध्यप्रदेश ने खनन क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। मध्यप्रदेश मिनरल प्रदेश ऑफ इंडिया बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश में पहली बार जबलपुर , कटनी, सिंगरौली स्थित चकरिया गोल्ड ब्लॉक के स्वर्ण खनन पट्टे का निष्पादन किया गया है, जिसने मध्यप्रदेश को सीधे वैश्विक स्वर्ण खनन मानचित्र पर प्रतिष्ठित कर दिया है। चकरिया गोल्ड खनन पट्टे के संचालन से बहुआयामी लाभ होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।कटनी, जबलपुर में भी सोने के भंडार होने के आसारजबलपुर, कटनी जिले की सिहोरा तहसील के महगवां केवलारी क्षेत्र में लौह और मैगनीज अयस्क के साथ सोने के कण मिले। यहां पर भी एक्सप्लोरेशन शुरू हुआ है। भूवैज्ञानिकों ने अभी इसकी प्रारंभिक पुष्टि की है। अब यहां एक्सप्लोरेशन करने की तैयारी चल रही है। इससे यहां ड्रिलिंग कर सोने का पता लगाया जाएगा।इनका कहना हैइमलिया गोल्ड खदान के लिए पर्यावरण की स्वीकृति मिल चुकी है अभी एम .डी .पी .ए. मिनरल उत्पादन करार की कार्यवाही की जा रही है।जिले के लिए ये अच्छी खबर है कटनी में हुई माइनिंग कॉन्क्लेव का असर एक माह के अंदर ही दिखने लगा है बहुत जल्द मुंबई की प्रीमियम रिसोर्स कंपनी द्वारा जल्द एग्रीमेंट के बाद कार्य की शुरुआत करेगी। रत्नेश दीक्षितउपसंचालक खनिज कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!