बच्चों के साथ किया रुचिकर भोजनशासकीय हाई स्कूल बिरुहली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

बच्चों के साथ किया रुचिकर भोजनशासकीय हाई स्कूल बिरुहली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
Khabar Digital Desk

कटनी। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरुहली स्थित पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मौजूद रहे। देशभक्ति से ओतप्रोत उत्साहित बच्चों के बीच मौजूद जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ध्वजारोहण किया। रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक परिस्थितियों के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बच्चों के साथ रुचिकर भोजन का आनंद भी उठाया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला भवन के जीर्णोद्धार एवं हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल कराने के लिए सतत प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। अपने संबोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन उपरांत जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बच्चों के साथ रुचिकर भोजन किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चों के अलावा उनके अभिभावक और ग्रामीण जन मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में ग्राम वासियों द्वारा बताई गई समस्याओं जैसे प्राथमिक स्कूल का कब्जा हटवाना, बिरूहली में हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग, प्राचार्य के प्रभार संबंधी समस्याओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन किया और यहां निवास कर रहे पारधी समाज के लोगों को शिक्षा और समाज से जुड़े रहकर अपने और अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने की बात कही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!