कटनी में मानव तस्करी का पर्दाफाश सहेली की मां ने 15 वर्षीय किशोरी को 1.20 लाख में बेचा, हरियाणा से बरामद

कटनी में मानव तस्करी का पर्दाफाश  सहेली की मां ने 15 वर्षीय किशोरी को 1.20 लाख में बेचा, हरियाणा से बरामद
Khabar Digital Desk

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव )/ शहर में मानव तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी की तस्करी और जबरन विवाह का सनसनीखेज कांड उजागर किया है। पुलिस ने इस मामले की सरगना महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही बेटी की सहेली को 1 लाख 20 हजार रुपए में बेचकर हरियाणा में जबरन शादी करा दी।ऐसे हुआ खुलासाकरीब 15 दिन से लापता किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि किशोरी अक्सर अपनी सहेली के घर जाया करती थी। शक के आधार पर पुलिस ने सहेली की मां सपना गुर्जर (35), निवासी बंधवा टोला को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ पर उसने कबूल किया कि किशोरी को हरियाणा के एक युवक को बेच दिया है।हरियाणा से मुक्त हुई किशोरीकटनी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हरियाणा के हूडल, जिला पलवल में छापा मारा। यहां किशोरी 25 वर्षीय रॉबी जाट के कब्जे से मुक्त कराई गई। रॉबी ने पूछताछ में बताया कि उसने सपना गुर्जर और एक कथित “मामा” को 1.20 लाख रुपए देकर किशोरी से विवाह किया था। किशोरी बीते 8 दिनों से भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी रॉबी को गिरफ्तार कर कटनी लाया है।गिरोह की सक्रियता पर खुलासाजांच में सामने आया है कि सपना गुर्जर नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर उन्हें जबरन विवाह के लिए बेचने का धंधा करती थी। इस नेटवर्क में झांसी और हरियाणा के अन्य लोगों की संलिप्तता भी पाई गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।सुरक्षा पर सवालयह घटना बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस शहर में किशोरी को उसकी ही सहेली की मां बेच दे, वहां स्थिति कितनी भयावह है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!