नगर में सजा कटाये घाट मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा - महापौर, और निगमाध्यक्ष ने लिया मेले का जायजा

नगर में सजा कटाये घाट मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा - महापौर, और निगमाध्यक्ष ने लिया मेले का जायजा
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी - कटाये घाट मेला के द्वितीय दिवस पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने एकल गायन प्रतियोगिता, खेलकूद मुकाबले और विज्ञान प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन कर मेले को आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोडी। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने नवाचार और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जिनकी सभी ने प्रशंसा की। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक MIC मेंबर एवं पार्षद साथियों के साथ मेला स्थल पहुंचकर खेलकूद प्रतियोगिता तथा विभिन्न आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल परंपरा जीवित रहती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। मेले में नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी ने भी लोगों को आकर्षित किया। मेले के दौरान शाम 7 बजे से संगीतमय श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया गया। जिसका मेले में उपस्थित आगंतुकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भरपूर आनंद उठाया।*आठ स्कूलों के छात्रों ने दिखाई खेल प्रतिभा*श्री बजरंग कटाये घाट मेले के द्वितीय दिवस गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता में शहर के आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने हनुमान जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी,बीना बैनर्जी, पार्षद शकुन्तला सोनी, सुमित्रा रावत, शशिकांत तिवारी, ओमी अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती सुमनलता सोलंकी, सहायक क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती शिवा मिश्रा एवं मुख्य संयोजक अर्चना के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि सी.पी.ए. स्कूल द्वितीय एवं बार्डस्ले शाला तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने उत्साह, खेल भावना और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ,जिससे पूरा परिसर जोश और उमंग से भर गया।*प्लास्टिक मुक्त का दिया गया संदेश*आयोजित मेले के दौरान परिसर मे जागरूकता गतिविधियों के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाकर प्लास्टिक पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने का संदेश प्रसारित किया गया तथा आगंतुकों से प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। मेले मंे सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से कंट्रोल रूम के अलावा सी.सी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!