बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय धान चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय धान चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल -कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में शासकीय धान चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए बड़वारा पुलिस ने धान चोरों को गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उषा राय के मार्गदर्शन में ग्राम अमाड़ी स्थित आरओ वेयरहाउस शासकीय धान खरीदी केंद्र में हुई चोरी का खुलासा किया गया।मामले में फरियादी अमित तिवारी, निवासी एनकेजे कटनी, ने 31 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 दिसंबर की रात 12 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने धान उपार्जन केंद्र से 42 बोरी धान, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है, चोरी कर ली।रिपोर्ट के आधार पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 650/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक केके पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मझगवां निवासी चार आरोपियों—अर्जुन कुशवाहा, प्रेमचंद कुशवाहा, लाल गोविंद कुशवाहा और पिंटू सेन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किया गया धान आशीष शर्मा को बेचने की बात कबूल की, जिसके बाद मामले में धारा 317 बीएनएस भी जोड़ी गई।पुलिस ने चोरी गया धान बरामद कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 3258 को भी जप्त किया गया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी केके पटेल सहित उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, लालू प्रसाद यादव तथा आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, संतोष यादव, गौरीशंकर सिंह राजपूत और बृजलाल प्रजापति की अहम भूमिका रही।बड़वारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और शासकीय संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता स्पष्ट रूप से सामने आई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!