सट्टे का सच उजागर किया तो पत्रकार बने निशाने पर! एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

सट्टे का सच उजागर किया तो पत्रकार बने निशाने पर! एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
Khabar Digital Desk

खबर digital कटनी- बिलहरी चौकी क्षेत्र में कथित रूप से चल रहे सट्टा और जुआ कारोबार का खुलासा करने वाले पत्रकार अब खुद न्याय की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं। सच सामने लाने का दावा करने वाले पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि अवैध कारोबार का पर्दाफाश करने की कीमत उन्हें झूठी शिकायतों और बदनाम करने की साजिश के रूप में चुकानी पड़ रही है।ज्ञापन में बताया गया कि बिलहरी चौकी के समीप हरदौल घाट तालाब किनारे स्थित एक खेत में लंबे समय से कथित रूप से जुआ और सट्टे का खेल संचालित हो रहा था। सूचना मिलने पर 12 जून को तीन पत्रकार मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेने के बाद पुलिस को अवगत कराया।पत्रकारों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने हिसाब-किताब से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य सामग्री को हटाने तथा छिपाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर खेत से कुछ सामग्री बरामद होने की बात भी सामने आई। इसके बाद पूरे मामले को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया।लेकिन खबर प्रकाशित होते ही मामला पलट गया। पत्रकारों का आरोप है कि कथित रूप से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने उन्हें ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पत्रकारों पर डराने-धमकाने और पैसों की मांग करने जैसे आरोप लगाए गए, जिन्हें पत्रकारों ने पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और दबाव बनाने की रणनीति बताया है।पत्रकारों ने एसपी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि शिकायतें असत्य पाई जाती हैं तो झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि जनहित के मुद्दे उजागर करने वाले पत्रकारों को ही प्रताड़ित किया जाएगा, तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा।फिलहाल, मामले में लगाए गए सभी आरोप ज्ञापन में किए गए दावों पर आधारित हैं। वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!