जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा कटनी, भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा कटनी, भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- धर्म, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब शहर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। "जय जगन्नाथ" के गगनभेदी जयकारों से कटनी शहर गुंजायमान हो उठा।चांडक चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई यह भव्य शोभायात्रा आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, सुभाष चौक और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर मार्ग से होते हुए बिलैया तलैया स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का विधिवत समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।शोभायात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का सुसज्जित रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। भव्य रथ के साथ चल रही रंग-बिरंगी एवं आकर्षक झांकियों, पारंपरिक वेशभूषा धारण किए कलाकारों तथा हैरतअंगेज करतब दिखाते दलों ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भक्ति गीतों और जयघोष के बीच यात्रा में शामिल होते रहे।यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं हिंदू संगठनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। जगह-जगह स्वागत मंच और सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद, शीतल पेय एवं जल वितरित किया गया। कायस्थ समाज के सदस्यों ने भी विशेष स्टॉल लगाकर भगवान के भक्तों को प्रसाद वितरित किया और शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।भव्य रथयात्रा ने एक बार फिर कटनी की धार्मिक परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। "जय जगन्नाथ" के उद्घोष के साथ निकली यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आस्था और भक्ति का अविस्मरणीय उत्सव बन गई।

शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!