कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया ओपन कैप रीठी और मोहास उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण गुणवत्ता और तौल में लापरवाही पर जताई नाराजगी

कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया ओपन कैप रीठी और मोहास उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण गुणवत्ता और तौल में लापरवाही पर जताई नाराजगी
Khabar Digital Desk

कलेक्टर आशीष

खबर डिजिटल कटनी* - जिले में समर्थन मूल्‍य पर चल रहे धान उपार्जन की वास्तविक स्थिति जानने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरूवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने रीठी ओपन कैप और मोहास उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ओपन कैप रीठी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भंडारण स्थल पर केवल उन्हीं गाड़ियों को प्रवेश दिया जाए जिनका वजन धर्मकांटा पर हो चुका हो। उन्‍होंने निर्देशित किया कि मानकों का कड़ाई से परीक्षण किया जाए और गुणवत्तापूर्ण धान का ही भंडारण हो और परिवहन कार्य में तेजी लायें। साथ ही उन्होंने भंडारित धान को मौसम और अन्य खतरों से सुरक्षित रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिये। कलेक्‍टर तिवारी ने उपार्जन केंद्र मोहास में खरीदी केन्‍द्र परिसर में रखी धान का स्वयं परीक्षण करवाया। धान की गुणवत्ता में सुधार की गुंजाइश देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुये किसानों की उपज की पहले ग्रेडिंग कराये जाने और मानक स्तर की ग्रेडिंग के बाद ही धान की तौल और खरीद की प्रक्रिया शुरू करने की हिदायत दी। कलेक्‍टर तिवारी ने समिति प्रशासन और खरीदी केन्‍द्र के नोडल अधिकारी एवं पटवारी को ताकीद किया कि अपने सामने एफएक्‍यू धान की तौल करायें और सत्‍यापन करें। साथ ही उन्‍होंने किसानों के फार्मर आईडी बनाने के कार्य को प्राथमिकता से संपादित करने की भी हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रीठी संदीप सिंह ठाकुर, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार, मध्‍यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेन्‍द्र तिवारी, सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील, मध्‍यप्रदेश वेयर हाउस और लॉजिस्टिक के प्रबंधक श्री सेंगर, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका सोनी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!