महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मील का पत्थर साबित हो रही लाड़ली बहना योजना : अशोक विश्वकर्मा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मील का पत्थर साबित हो रही लाड़ली बहना योजना : अशोक विश्वकर्मा
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव

खबर डिजिटल कटनी लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बैंक खातों में राशि का अंतरणकटनी। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों की किस्त राशि के अंतरण को लेकर बस स्टेंड ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की लाड़ली बहनें, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता महेरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरमनप्रीत कौर सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की 2.38 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 35.04 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई, जिससे बहनों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मजबूती के साथ ही महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं शिक्षा के प्रति जागरूक रहें तथा अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि आने वाली पीढ़ी मजबूत और आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित बहनों ने शासन की इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आई है और वे स्वयं को अधिक सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं। लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह योजना समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रभावी कदम सिद्ध हो रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!