चण्डिका नगर में विकास का नया अध्याय 30 लाख की लागत से सीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

चण्डिका नगर में विकास का नया अध्याय 30 लाख की लागत से सीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी -राममनोहर लोहिया वार्ड अंतर्गत चण्डिका नगर रविवार को विकास की दिशा में एक अहम पहल का साक्षी बना।जब क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल निकासी समस्या को ध्यान में रखते हुए लगभग 30 लाख रुपये की लागत से सीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य और क्षेत्रीय पार्षद उमेन्द्र अहिरवार की विशेष उपस्थिति रही। सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का संदेश देते हुए भूमिपूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों कराया गया। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।महापौर सूरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम विकास को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि सीसी नाला निर्माण से चण्डिका नगर को जलभराव और गंदगी की समस्या से मुक्ति मिलेगी।नगर निगम गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ विकास कार्य पूर्ण करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।क्षेत्रीय पार्षद अहिरवार ने कहा कि चण्डिका नगर के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही माँग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनता के विश्वास का परिणाम है। आने वाले समय में वार्ड में सड़क, सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसे अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना राजकिशोर यादव, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद डब्बू रजक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।साथ ही कार्यक्रम में शैलेंद्र प्यासी, संजय खरे, आशीष रैकवार, समाजसेवी संजू नाकरा, सुनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्ड की मातृशक्ति एवं नागरिकों ने सहभागिता कर विकास कार्य का स्वागत किया।महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।स्थानीय नागरिकों ने महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीसी नाला निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!