राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनपद पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सम्पन्नजनकेंद्रित दृष्टिकोण, जवाबदेही और निष्पक्षता से योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर – सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनपद पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सम्पन्नजनकेंद्रित दृष्टिकोण, जवाबदेही और निष्पक्षता से योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर – सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल --राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में समस्त जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनहित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आपसी समन्वय और जवाबदेही को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनकेंद्रित दृष्टिकोण, संतुलन और निष्पक्षता के साथ कार्य करें। शासन की योजनाओं की समुचित जानकारी होने से जरूरतमंदों को समय पर लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रतिभागियों का मैन्युअल वितरण एवं टीएमपी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन किया गया। एसआईआरडी जबलपुर से आए प्रशिक्षण प्रभारी श्री पंकज राय ने प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी।प्रशिक्षण सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा किए तथा समस्याओं एवं चुनौतियों पर चर्चा की। सीईओ ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के समाधान करते हुए सुझाव भी आमंत्रित किए और प्रशिक्षण का फीडबैक लिया।जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।कार्यशाला में सतत विकास के 17 लक्ष्यों, ग्राम पंचायत विकास योजना, जनपद पंचायत विकास योजना, जिला पंचायत विकास योजना तथा वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने सहयोग और समन्वय से विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!