महापौर ने पुनः किया अमीरगंज कांजी हाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में हुए सुधार का लिया जायज़ा गौ सेवा में लापरवाही पर सख़्त रुख, पेयजल, भोजन व स्वच्छता पर विशेष ध्यान

महापौर ने पुनः किया अमीरगंज कांजी हाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में हुए सुधार का लिया जायज़ा गौ सेवा में लापरवाही पर सख़्त रुख, पेयजल, भोजन व स्वच्छता पर विशेष ध्यान
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल -नगर निगम द्वारा संचालित अमीरगंज स्थित कांजी हाउस में गौ माता एवं मवेशियों की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार 22 जनवरी को महापौर ने पुनः अमीरगंज कांजी हाउस पहुँचकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायज़ा लिया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने गौ माता एवं मवेशियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल, चारा-भोजन की व्यवस्था एवं परिसर की साफ़-सफ़ाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पशुओं को किसी भी स्थिति में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त व गुणवत्तायुक्त भोजन तथा साफ़-सुथरा वातावरण मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 13 जनवरी को महापौर द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था,स्वच्छ पेयजल को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए थे। गुरुवार के निरीक्षण में महापौर ने इन निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं में किए गए सुधारों का अवलोकन किया तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।महापौर ने कहा कि गौ सेवा केवल प्रशासनिक कार्य नहीं बल्कि समाज और संस्कृति से जुड़ी नैतिक जिम्मेदारी है। नगर निगम इस दिशा में किसी भी तरह समझौता नहीं करेगा और कांजी हाउस की व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाया जाएगा।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं गौ सेवकों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,गोविंद चावला,पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव,शकुंतला सोनी,वंदना राजकिशोर यादव सहित,पूर्व पार्षद राजू माखीजा,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ,अन्य कर्मचारियों एवं गौ-सेवकों की उपस्थिति रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!