कलेक्टर आशीष तिवारी ने धान परिवहन में लापरवाही बरतने वाले परिवहनकर्ता को जारी किया नोटिस 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

कलेक्टर आशीष तिवारी ने धान परिवहन में लापरवाही बरतने वाले परिवहनकर्ता को जारी किया नोटिस 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल-- कटनी ग्रामीण तहसील के अंतर्गत संचालित धान उपार्जन केंद्र हीरापुर कौड़िया (59342186) में परिवहन हेतु 23 हजार 989 क्विंटल धान परिवहन हेतु शेष पाये जाने पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने परिवहनकर्ता मेसर्स जी.आर.सी. ट्रांसपोर्ट सर्विस के अशोक सलूजा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परिवहनकर्ता को 3 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।कलेक्टर तिवारी ने हीरापुर कौड़िया खरीदी केंद्र में परिवहन हेतु शेष धान की वस्तु स्थिति की जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी द्वारा कराया। जांच के दौरान परिवहन कार्य में लापरवाही की जानकारी का पता चला। *ये अनियमितताएं मिलीं*उपार्जन केंद्र हीरापुर कौडिया को 24 दिसंबर 2025 को गोदाम स्तर से समिति स्तरीय कर दिया गया था। तदुपरांत मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम कटनी द्वारा ट्रांसपोर्ट आर्डर (TO) जारी कर श्रद्धा वेयरहाउस में परिवहन हेतु आदेशित किया गया। इसके बाद भी उपार्जन केन्द्र में 23 हजार 989 क्विंटल धान परिवहन हेतु शेष पायी गयी। उपार्जन केन्द्र को समिति स्तरीय किये जाने के 14 दिन बाद 7 जनवरी को मात्र 5 ट्रक से 1587.20 क्विंटल धान का ही परिवहन किया गया एवं 7 जनवरी के उपरांत जांच दिवस तक कुल 12 दिनों में परिवहनकर्ता द्वारा परिवहन की मात्रा निरंक पायी गयी। इस प्रकार समिति स्तरीय उपार्जन केन्द्र होने के उपरांत भी 26 दिनों में परिवहन मात्रा शून्य रही। कलेक्टर तिवारी ने परिवहनकर्ता के इस कृत्य को खेदजनक माना।उपार्जन समीक्षा बैठकों में कलेक्टर तिवारी द्वारा परिवहन हेतु अधिक मात्रा लंबित होने वाले उपार्जन केन्द्रों में प्राथमिकता से ट्रक लगाकर परिवहन कराये जाने के निर्देश दिये जाने के उपरांत भी हीरापुर कौड़िया से परिवहन नहीं कराया गया। उपार्जित मात्रा के विरुद्ध 56 फीसदी स्कंध परिवहन हेतु शेष है, जो कि जिले में सर्वाधिक है।, जिससे स्पष्ट होता है कि परिवहन का वरीयता क्रम तय करने में परिवहनकर्ता द्वारा स्वेच्छाचारिता बरती गई।इस प्रकार आपके द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जारी नीति का पालन नहीं किया गया और उपार्जन नीति के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है।*इन बिंदुओं पर मांगा जवाब*कलेक्टर तिवारी द्वारा परिवहनकर्ता को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि परिवहन नहीं करने के लिये क्यों न पेनाल्टी अधिरोपित की जाये और आगामी परिवहन के लिये ब्लैक लिस्ट किये जाने की कार्यवाही संस्थित की जावे। इन बिंदुओं पर जवाब तलब किया गया है।उत्तर प्रस्तुत नहीं करने की दशा में यह माना जावेगा कि अपने पक्ष या समर्थन में कुछ नहीं कहना है। तदनुसार प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!