अभिनव पहल के तहत मंगलवार को निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित

Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल कटनी-- नगर निगम कार्यालय से संबंधित नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से महापौर प्रीति संजीव सूरी की अभिनव पहल के तहत मंगलवार, 17 फरवरी को महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। यह जनसुनवाई नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर के समक्ष प्रस्तुत हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को निगम कार्यालय में नियमित रूप से यह जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।जनसुनवाई के दौरान नागरिक स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण सहित नगर निगम से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं। महापौर द्वारा इन आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं तथा शिकायतों के निराकरण की सतत समीक्षा भी की जा रही है।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि यह पहल सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ेगा तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने नागरिकों से इस जनसुनवाई कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि उन्हें बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!