कटनी को मिला मेडिकल कॉलेज, पर सवालों के घेरे में मॉडल विधायक जी ने खामियों को ही बता दिया उपलब्धि

कटनी को मिला मेडिकल कॉलेज, पर सवालों के घेरे में मॉडल  विधायक जी ने खामियों को ही बता दिया उपलब्धि
Khabar Digital Desk

कटनी - 🖊️ ( सौरभ श्रीवास्तव ) लंबे इंतज़ार के बाद जिले को मेडिकल कॉलेज का तमगा तो मिल गया, लेकिन यह मेडिकल कॉलेज सरकारी नहीं बल्कि प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर स्थापित हुआ है। गुरुवार को पत्रकार वार्ता में विधायक संदीप जायसवाल ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया, लेकिन दिलचस्प यह रहा कि उन्होंने जिन बातों को सफलता की तरह गिनाया, वही आने वाले समय में जनता के लिए सिरदर्द साबित हो सकती हैं।कटनी के लोग वर्षों से शासकीय मेडिकल कॉलेज की माँग कर रहे थे। जिले की आबादी और स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए यहाँ सरकारी मेडिकल कॉलेज की ज़रूरत थी, ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके। लेकिन अब जो मेडिकल कॉलेज मंजूर हुआ है, वह प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित है।पत्रकार वार्ता में विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि यह जिले की बड़ी उपलब्धि है कि यहाँ मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हो रही है। उन्होंने माना कि मॉडल शत-प्रतिशत परफेक्ट नहीं है, फिर भी उन्होंने इसे "कटनी की जीत" बताकर पेश किया।लेकिन सवाल यह है कि क्या यह कॉलेज वाकई जिले की जनता के लिए मददगार साबित होगा?प्राइवेट मॉडल होने के कारण फीस और इलाज की लागत अधिक रहने की संभावना है।गरीब और ग्रामीण इलाकों के मरीज महंगे इलाज का खर्च कैसे उठा पाएंगे?डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्ति पर भी निजी संस्था का नियंत्रण होगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न खड़े होंगे।जनता की नाराज़गीजिले की जनता का मानना है कि "अपाहिज ही सही, बेटा तो मिला" वाली सोच से काम नहीं चलेगा। मेडिकल कॉलेज का टैग मिलने से कटनी का नाम तो जुड़ जाएगा, लेकिन अगर यहाँ इलाज महँगा और मरीजों की पहुँच से बाहर होगा तो यह महज़ दिखावा ही साबित होगा।कटनी समेत महाकौशल क्षेत्र लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की कमी झेल रहा है। जबलपुर और रीवा जैसे शहरों में भीड़ के कारण यहाँ के मरीजों को बार-बार परेशान होना पड़ता है। ऐसे में जिले को एक पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज की दरकार थी।निष्कर्ष:अब देखने वाली बात यह होगी कि यह मेडिकल कॉलेज कटनी के लिए वरदान साबित होता है या फिर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला एक और प्रोजेक्ट बनकर रह जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!