मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बड़वारा में हेलीपैड को लेकर हंगामा: हाई टेंशन लाइन और बच्चों के विरोध ने रोका निर्माण, कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बड़वारा में हेलीपैड को लेकर हंगामा: हाई टेंशन लाइन और बच्चों के विरोध ने रोका निर्माण, कांग्रेस ने भी उठाए सवाल
Khabar Digital Desk

बड़वारा (कटनी)✍️(सौरभ श्रीवास्तव) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित बड़वारा दौरे से पहले प्रशासनिक तैयारियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में बनाए जा रहे हेलीपैड का बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध के पीछे जहां एक ओर हाई टेंशन विद्युत लाइन को सुरक्षा के लिहाज से खतरा बताया गया, वहीं दूसरी ओर बच्चों ने ग्राउंड की बार-बार खुदाई पर नाराज़गी जताई।बच्चों का कहना है कि हर बार सीएम या किसी वीआईपी के दौरे पर मैदान को खोदकर हेलीपैड बना दिया जाता है, लेकिन उसके बाद उसकी मरम्मत नहीं होती। उन्होंने बताया कि मैदान को लेवल करने के लिए वे खुद चंदा इकट्ठा करते हैं और खेल अभ्यास करते हैं। ऐसे में बार-बार मैदान का उखाड़ा जाना उनके भविष्य से खिलवाड़ है। बच्चों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।घटना के वक्त मौके पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ विवेक श्रीवास्तव भी मौजूद थे, लेकिन बच्चों और स्थानीय लोगों के विरोध के आगे निर्माण कार्य रोकना पड़ा।**हाई टेंशन तार से सुरक्षा खतरे की आशंका**जिस ग्राउंड में हेलीपैड बनाया जा रहा है, उसके ठीक ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन गुज़रती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से यह जगह उपयुक्त नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इसी स्थान पर हेलीपैड निर्माण पर अड़े रहने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।**कांग्रेस ने उठाया मोर्चा, कहा— बच्चों के भविष्य से खिलवाड़**विवाद बढ़ता देख कांग्रेस भी मैदान में उतर आई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "यह मैदान स्टेट लेवल के खेलों का केंद्र रहा है। बच्चों के चंदे और मेहनत से तैयार किए गए मैदान को हर बार प्रशासन वीआईपी हेलीपैड के लिए खुदवा देता है, लेकिन बाद में कोई मरम्मत नहीं कराता। यह बच्चों के भविष्य और खेल संस्कृति से खिलवाड़ है।"उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और ज़रूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाज़ा भी खटखटाएगी।**प्रशासन की चुप्पी, सवालों के घेरे में तैयारियां**वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और स्थानीय विरोध को दरकिनार कर हेलीपैड निर्माण को लेकर अब प्रशासन की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!