जिंदगी से खिलवाड़: उफनती खरमेर नदी के सीने पर बेखौफ दौड़ा ट्रक, जिम्मेदार खामोश और लाचार हुई सुरक्षा व्यवस्था

जिंदगी से खिलवाड़: उफनती खरमेर नदी के सीने पर बेखौफ दौड़ा ट्रक, जिम्मेदार खामोश और लाचार हुई सुरक्षा व्यवस्था
Shiv Sharan

​डिंडौरी जिले के समनापुर क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां प्रकृति के उग्र रूप और उफनती नदी के बीच एक भारी-भरकम ट्रक को पानी के तेज बहाव के बीच से गुजार दिया गया। यह घटना न केवल प्रशासनिक दावों की पोल खोलती है, बल्कि सड़क सुरक्षा के उन तमाम नियमों को भी आईना दिखाती है जो अक्सर कागजों तक ही सीमित नजर आते हैं।

​बरसात के इस मौसम में अंचल की नदियां और नाले अपने पूरे शबाब पर हैं। ऐसे में समनापुर मार्ग पर स्थित खरमेर नदी का पुल पानी में पूरी तरह डूबा हुआ था। नियमों के मुताबिक, जलमग्न पुलों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होनी चाहिए। इसके बावजूद, एक भारी ट्रक का इस खतरनाक रास्ते से गुजारना किसी बड़े हादसे को सीधा न्योता देने जैसा था। सबसे बड़ा और चुभने वाला सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन और पुलिस लगातार यह मुनादी करवा रहे हैं कि उफनते पुलों को पार करने का जोखिम न उठाया जाए।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल के दोनों छोर पर न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी, यदि थोड़ी सी भी चूक हो जाती और ट्रक तेज धार में असंतुलित होकर बह जाता, तो इस संभावित जनहानि का जिम्मेदार कौन होता? स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि हर साल बरसात के दिनों में ऐसे हालात बनते हैं, इसके बावजूद प्रशासन किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार क्यों करता है?

​अब जरूरत इस बात की है कि केवल कागजी चेतावनियों के इश्तेहार जारी करने के बजाय मैदानी स्तर पर सख्त और कड़े कदम उठाए जाएं। खरमेर पुल जैसी संवेदनशील जगहों पर स्थायी बैरियर और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए ताकि कोई भी वाहन चालक अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने की हिम्मत न कर सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!