कलकत्ता बीड़ी की आड़ में 'न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी' का खेल? पैकेट पर जानकारी गायब, बाजार में उठे सवाल

कलकत्ता बीड़ी की आड़ में 'न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी' का खेल? पैकेट पर जानकारी गायब, बाजार में उठे सवाल
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ संवाददाता कटनी-- शहर में इन दिनों 'न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी' की बिक्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि प्रसिद्ध कलकत्ता बीड़ी के नाम और पहचान का लाभ उठाकर शहर के बाजार में धड़ल्ले से 'न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी' बेची जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस बीड़ी के पैकेट पर निर्माण स्थल (Manufacturing Address), निर्माता का पूरा विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है, जिससे इसकी वैधता और गुणवत्ता पर संदेह गहराता जा रहा है।सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले ही शहर में नकली बीड़ी निर्माण और बिक्री का बड़ा मामला सामने आया था। उस कार्रवाई के दौरान नारायण पान मसाला से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकली बीड़ी बरामद हुई थी, जिसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद अब बाजार में फिर 'न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी' की बिक्री तेज होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय व्यापारिक सूत्रों का आरोप है कि मशहूर ब्रांड की आड़ लेकर उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है। यदि पैकेट पर निर्माता का पता, लाइसेंस संबंधी जानकारी और अन्य अनिवार्य विवरण नहीं हैं, तो यह संबंधित नियमों के पालन पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।अब मांग उठ रही है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन, वाणिज्यिक कर, पुलिस और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से बाजार में बिक रही इस बीड़ी की जांच करें। यह पता लगाया जाए कि इसका निर्माण कहां हो रहा है, इसके निर्माता कौन हैं और क्या इसकी बिक्री नियमानुसार की जा रही है।यदि जांच में अनियमितता या फर्जीवाड़ा सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो और बाजार में अवैध कारोबार पर रोक लग सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!