एमपी की सबसे बड़ी चोरी के नटवरलाल, कोलकाता में गिरफ्तार, पुलिस को मिली एक सुराग ने किया खुलासा

Kisna Jewellers Theft Case: मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी डकैती के मास्टरमाइंड को कोलकाता में पकड़ लिया गया है; एक सुराग की मदद से पुलिस इस मामले को सुलझाने में कामयाब रही।

एमपी की सबसे बड़ी चोरी के नटवरलाल, कोलकाता में गिरफ्तार, पुलिस को मिली एक सुराग ने किया खुलासा
Khabar Digital Admin

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में इस साल के सबसे बड़ी चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने एक सुराग से कटनी के किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम हुई करीब 15 करोड़ की चोरी के चोर यानि नटवरलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

एमपी पुलिस ने सात सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह के एक कथित सदस्य बदरुद्दीन शाह को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद भी सबसे बड़ा सवाल जस का तस बना है कि आखिर करोड़ों के जेवरात कहां हैं और गिरोह के बाकी छह सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर कैसे हैं?

जिस वारदात ने कटनी के व्यापारिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे, उसमें अब तक पुलिस की कार्रवाई एक आरोपी की गिरफ्तारी तक पहुंची है। चोरी गया करोड़ों का माल बरामद नहीं होना जांच की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

मुंबई से कोलकाता पहुंचा नटवरलाल, पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही दबोचा

पुलिस के मुताबिक, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से बदरुद्दीन शाह की लोकेशन मुंबई में मिली थी। आरोपी मुंबई से फ्लाइट पकड़कर कोलकाता पहुंचा, लेकिन वहां पहले से निगरानी कर रही कटनी पुलिस की विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झारखंड के साहिबगंज का निवासी बताया गया है।

ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाए गए आरोपी को रविवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए रिमांड मिला। लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद नहीं हुए। यानी 15 करोड़ की चोरी का सबसे अहम सुराग अभी भी पुलिस की तलाश में है।

जबलपुर में ठहराव, दमोह में रेकी और कटनी में करोड़ों की सेंधमारी!

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सात सदस्यीय गिरोह ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाकायदा कई शहरों में घूमकर योजना तैयार की थी। गिरोह के सदस्य करीब दो दिन पहले जबलपुर में रुके थे। इसके बाद दमोह होते हुए कटनी पहुंचे और किसना शोरूम को निशाना बनाने की तैयारी की।

यह कोई अचानक हुई चोरी नहीं थी, बल्कि कई दिनों की रेकी और सुनियोजित तैयारी का मामला बताया जा रहा है। सवाल यह है कि इतने शहरों में घूमने वाले संदिग्धों की गतिविधियों पर पहले किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी? क्या स्थानीय स्तर पर भी किसी ने गिरोह की मदद की थी? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच में सामने आना बाकी हैं।

32 CCTV कैमरे भी नहीं रोक पाए करोड़ों की चोरी!

शोरूम में सुरक्षा के लिए 32 CCTV कैमरे लगाए गए थे, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में कैमरे होने के बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले कैमरों के कनेक्शन काटे और फिर चोरी की कार्रवाई की।

सवाल सिर्फ कैमरों की संख्या का नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता का भी है। करोड़ों के आभूषणों वाले प्रतिष्ठान में आखिर ऐसी कौन सी खामी थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाश अंदर दाखिल हो गए और किसी को भनक तक नहीं लगी?

सामने का शटर छोड़ पिछली दीवार में बना लिया रास्ता

बदमाशों ने शोरूम के सामने से प्रवेश करने के बजाय पिछली दीवार को निशाना बनाया। जांच के अनुसार, सब्बल की मदद से दीवार का करीब दो फीट हिस्सा तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया गया। चोरी में पेचकस और पाना जैसे उपकरणों का इस्तेमाल भी सामने आया है।

गैस कटर और ऑक्सीजन नोजल की व्यवस्था कटनी से किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। शोरूम के पीछे रेड हिल क्षेत्र में गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुछ सामान मिलने की बात कही गई है।

अब सवाल यह है कि स्थानीय स्तर पर उपकरण किसने उपलब्ध कराए? क्या गिरोह ने किसी स्थानीय व्यक्ति को अपने नेटवर्क में शामिल किया था? यदि ऐसा है तो वह व्यक्ति अब तक पुलिस की पकड़ में क्यों नहीं आया?

एक आरोपी गिरफ्तार, छह सदस्य अब भी फरार; जेवरात का कोई सुराग नहीं!

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के अनुसार, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया। पुलिस अब उससे गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल किए गए संसाधनों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पूरे मामले में अभी तक तीन बड़ी चुनौतियां सामने हैं

  1. गिरोह के बाकी छह सदस्यों की गिरफ्तारी।

  2. करीब 15 करोड़ रुपये के चोरी गए आभूषणों की बरामदगी।

  3. चोरी की पूरी साजिश और स्थानीय मददगारों की भूमिका का खुलासा।

  4. जब तक चोरी का माल बरामद नहीं होता और गिरोह के सभी सदस्यों तक पुलिस नहीं पहुंचती, तब तक इस हाईप्रोफाइल चोरी की जांच अधूरी ही मानी जाएगी।

गिरफ्तारी से आगे कब पहुंचेगी जांच? व्यापारियों की निगाहें पुलिस पर!

किसना ज्वेलर्स चोरी ने कटनी की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी प्रणाली के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। सात सदस्यीय गिरोह शहर में पहुंचता है, रेकी करता है, उपकरण जुटाता है, CCTV के कनेक्शन काटता है और पिछली दीवार तोड़कर करोड़ों के आभूषण लेकर निकल जाता है।

अब एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के सामने असली परीक्षा है। क्या बदरुद्दीन शाह से पूछताछ में पूरे गिरोह का नेटवर्क सामने आएगा? क्या बाकी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों का माल बरामद किया जाएगा या फिर यह मामला भी गिरफ्तारी और पूछताछ की खबरों तक सिमटकर रह जाएगा?

कटनी के व्यापारियों और आम नागरिकों को अब केवल गिरफ्तारी की नहीं, बल्कि चोरी के पूरे माल की बरामदगी और गिरोह के नेटवर्क के पर्दाफाश की प्रतीक्षा है। 15 करोड़ की इस चोरी में असली सफलता तभी मानी जाएगी, जब पुलिस बाकी आरोपियों तक पहुंचे और चोरी गए आभूषणों का हिसाब सामने रखे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!