शातिर वाहन चोर को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, बरामद हुईं 3 चोरी की दोपहिया गाड़ियां

शातिर वाहन चोर को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, बरामद हुईं 3 चोरी की दोपहिया गाड़ियां
Khabar Digital Desk

खबर digital कटनी - कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 03 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भापुसे) के निर्देश पर चोरी गए वाहनों की तलाश और आरोपियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। टीम ने ऐसे स्थानों का विश्लेषण किया जहां लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थीं और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।29 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की स्कूटी चलाते हुए थाना क्षेत्र में घूम रहा है। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने स्कूटी के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से दो मोटरसाइकिलें भी चोरी की हैं। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर कुल 03 दोपहिया वाहन— 02 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी— बरामद की गईं।बरामद वाहन एवं प्रकरण विवरण इस प्रकार हैं— अप.क्र. 816/25 — हीरो पैशन (MP21MM 1364), कीमत 20,000 अप.क्र. 889/25 — होंडा डियो स्कूटी (MP42MP 6073), कीमत 40,000 अप.क्र. 917/25 — हीरो स्प्लेंडर (MP21MM7618), कीमत 8,000गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कोल पिता प्यारे लाल कोल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया, तहसील ढीमरखेड़ा, जिला कटनी के रूप में हुई है।पुलिस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय तथा उनकी टीम— प्रआर पुष्पराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सेंगर, सुधीर मिश्रा, रामपाल बागरी, आरक्षक दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन, दिनेश सेन— की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!