कार्यकर्ताओं के लिए ‘मार्गदर्शक’ थे कुशाभाऊ ठाकरे, सादगी और संगठन कौशल से गढ़ी कार्यकर्ताओं की पीढ़ियां जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया संगठन शिल्पी को नमन, प्रतिमा स्थल और जिला कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी एवं वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। जिला भाजपा कार्यालय एवं बायपास स्थित ठाकरे जी की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र व प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे का पूरा जीवन अनुशासन, सादगी और अटूट समर्पण की मिसाल रहा। उन्होंने सहजता से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए तैयार किया। अपने संगठन कौशल से उन्होंने असंख्य अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। उनके जीवन से मिले संस्कार और आदर्श कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, कैलाश जैन सोगानी और सुनील उपाध्याय ने ठाकरे के व्यक्तित्व, कृतित्व और संगठनात्मक विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने केवल संगठन नहीं बनाया, बल्कि अनेकों कार्यकर्ताओं का जीवन गढ़ा। वे इस बात की चिंता करते थे कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी क्षमता के अनुसार काम करने का पूरा अवसर मिले। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और अपनापन अद्भुत था।श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला मंत्री आशीष गुप्ता बाबा ने किया। इस अवसर पर रामरतन पायल, प्रीति सूरी, सीमा जैन सोगानी, रम्मू साहू, सचिन तिवारी, सपना सरावगी, ऋचा गेलानी, यज्ञदत्त मिश्रा, मृदुल द्विवेदी, पारस जैन, प्रदीप साहू, कौशलेश मिश्रा, रजत जैन, संजू गर्ग, श्रीराम पटेल, आयुष पाण्डे, कौशल दुबे, पार्वती तामिया, अक्षय श्रीवास्तव, सचिन निषाद, आशीष मिश्रा, अतिन अग्रवाल, शिवम मिश्रा, नमन दुबे, नवीन मोटवानी, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!