भारत की लाड़ली बहना योजना बनी गेम चेंजर, जानिए कौन सा देश कितना पैसे देता है?

भारत की लाड़ली बहना योजना बनी गेम चेंजर, जानिए कौन सा देश कितना पैसे देता है?
Khabar Digital Desk

भोपाल/ सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना भारत की सियासी दुनिया के लिए गेम चेंजर बन चुकी है, इस तरह की योजना को देश में अब वोट बैंक साधने का जरिया भी माना जा रहा है। इसीलिए अब चुनावों में भी यह योजना अहम मुद्दा बनी हुई हैं। इस योजना को सत्ता पक्ष भुना रहा है, तो विपक्ष योजना में बंपर पैसों की बरसात करने का वादा कर रहा है।

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना जैसी महत्वाकांक्षी डायरेक्ट कैश स्कीम भारत के अन्य राज्यों में ही नहीं बल्कि, दुनिया के कई विकसित, विकासशील और गरीब देशों में संचालित की जा रही हैं। तो यहां जानें लाडली बहनों को कौन सा देश हर महीने कितने पैसे देता है…

लाड़ली बहनों के लिए सबसे पहले मैक्सिको में शुरू की गई योजना थी। इस योजना के तहत परिवार की मुखिया महिला के खाते में हर महीने 600 से 1500 मैक्सिको पेसो और भारतीय मुद्रा में 2 हजार 500 से 6 हजार 500 रुपए कैश डायरेक्ट ट्रांसफर किए जा रहे है। वहीं ब्राजील में 21 साल पहले ये स्कीम शुरू की गई थी। इसी तरह केन्या में परिवार की मुखिया महिला लाडली बहनों को 2,150 रुपए हर महीने मिलते हैं। दक्षिण अफ्रीका में हर महीने 2 हजार 400 रुपए दिए जा रहे हैं। जाम्बिया में लाडली बहनों को 7 हजार 800 रुपए मिलते हैं। इसके लिए जाम्बिया को भी विश्व बैंक से फंडिंग मिलती है। वहीं लाड़ली बहना जैसी योजना में विकसित देश भी शामिल है, इसमें सबसे पहला नाम अमरीका का आता है।

अमरीका में कम आय वाली लाडली बहनों के लिए एक योजना संचालित की जाती है। टेम्परेरी असिस्टेंस फॉर नीडी फैमिलीज नामक इस योजना के तहत लाडली बहनों के खाते में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर किया जाता है। इसी कड़ी में स्वीडन, आस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा में भी लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही है। तो अब विदेश से चलकर अपने देश पर आते हैं।

यहां पर एमपी की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर कर्नाटक में गृहलक्ष्मी योजना संचालित की जाती है। यहां हर महीने लाडली बहनों के खातों में हर महीने 2 हजार रुपए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर किया जाता है। बंगाल में लक्ष्मी भंडार योजना चलाई जा रही है। भारत में सबसे पहले बंगाल में लाडली बहनों के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसी योजना शुरू की गई थी। यहां 2003 से लक्ष्मी भंडार योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1 हजार रुपए कैश दिया जाता है।

तमिलनाडु में उरीमाई योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए की राशि जमा की जाती है। ओडिशा की सुभद्रा योजना की तहत लाडली बहनों के खाते में हर महीने 833 रुपए की राशि जमा की जाती है। भारत के इस राज्य में सुभद्रा योजना के नाम से ये योजना संचालित की जाती है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने महिलाओं के खाते में 1 हजार आर्थिक सहायता राशि दे रही है।

महाराष्ट्र की लाड़की बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की राशि डायरेक्ट ट्रांसफर की जा रही है। असम में अरुणोदोई योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने 1250 रुपए की राशि पात्र महिलाओं के खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर करती है। तो इसी तरह एमपी की लाड़ली बहना योजना ने एक बड़ा आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन किया है। जिसने महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!