मार्बल घिसते समय मशीन के कटे तार ने मजदूर को उतारा मौत के घाट

मार्बल घिसते समय मशीन के कटे तार ने मजदूर को उतारा मौत के घाट
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल/भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां मार्बल घिसाई का काम कर रहे एक 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​मशीन के कटे तार ने ली जान

​घटना मंगलवार दोपहर की है, जब सोनू वर्मा (25) लालघाटी स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर मार्बल क्लिनिंग और घिसाई का काम कर रहा था। काम के दौरान मशीन में लगे बिजली के तार कहीं से कटे हुए थे, जिसका अंदाजा सोनू को नहीं था। जैसे ही उसने मशीन चालू की, वह करंट की चपेट में आ गया। कटा हुआ तार मौत का जाल बन गया और चंद सेकंडों में ही युवक बेसुध होकर गिर पड़ा।

​सन्नाटा देख मौके पर पहुंचे साथी

​हादसे का पता तब चला जब काफी देर तक मशीन चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। आमतौर पर घिसाई के काम में होने वाला शोर जब अचानक शांत हुआ, तो साइट पर मौजूद अन्य साथी उसे देखने पहुंचे। वहां का दृश्य देख सबके होश उड़ गए; सोनू जमीन पर निढाल पड़ा था। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/yuva-vidhayak-sammelan-bhopal/

​राजगढ़ का रहने वाला था मृतक

​पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनू मूल रूप से राजगढ़ जिले का निवासी था। वह अपनी आजीविका चलाने के लिए भोपाल आया था और वर्तमान में भानपुर मल्टी में किराए से रह रहा था। वह पेशेवर रूप से मार्बल घिसाई मशीन चलाने का काम करता था।

​पुलिस की कार्रवाई और जांच

​कोहेफिजा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या साइट पर सुरक्षा इंतजामों में कोई लापरवाही बरती गई थी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/road-accident-bandol-dial-112-saves-youth-life/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!