lakhan ghanghoria: 815 करोड़ के खेल बजट के बावजूद जबलपुर के खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

lakhan ghanghoria: 815 करोड़ के खेल बजट के बावजूद जबलपुर के खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
Business Desk

भोपाल/जबलपुर। मनीष तिवारी/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संबंधित चर्चा के दौरान जबलपुर की जर्जर खेल अधोसंरचना, खिलाड़ियों के संरक्षण तथा खेल सुविधाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर खिलाड़ी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

श्री घनघोरिया ने विधानसभा में कहा कि जब खेल विभाग का बजट ₹815 करोड़ तक पहुँच चुका है, तब यह स्वाभाविक प्रश्न है कि इतनी बड़ी राशि का वास्तविक लाभ खिलाड़ियों को क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि खेलों के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है, तो प्रदेश के प्रमुख शहर जबलपुर में खेल अधोसंरचना की स्थिति लगातार बदतर क्यों होती जा रही है।

उन्होंने विशेष रूप से जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती वेलोड्रोम की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके रखरखाव पर लगभग ₹15 से 20 लाख तक की राशि व्यय किए जाने के बावजूद इसकी वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से आग्रह किया कि वे स्वयं स्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति देखें और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। ज्ञात हो कि सरकार ने अनेक प्रतियोगियों/कप आदि आयोजित भी नहीं करवाए हैं।

जबलपुर जैसे ऐतिहासिक एवं खेल प्रतिभाओं से समृद्ध शहर में आज तक एक समुचित फुटबॉल मैदान उपलब्ध नहीं हो सका है। इस पर मंत्री द्वारा विधानसभा में यह जानकारी दी गई कि जबलपुर में फुटबॉल मैदान के निर्माण हेतु ₹6 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

चर्चा के दौरान उन्होंने वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 एवं 2026-27 में खेल प्रतियोगिताओं, खेल सामग्री तथा स्टेडियमों के रखरखाव के लिए स्वीकृत राशि एवं उसके उपयोग का विषय भी उठाया। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्वीकृत बजट का उपयोग पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ खिलाड़ियों के हित में हो तथा प्रत्येक जिले में खेल अधोसंरचना का वास्तविक विकास दिखाई दे। सदन में यह भी मुद्दा उठाया कि प्रदेश के विभिन्न खेल परिसरों एवं स्टेडियमों के रखरखाव की उपेक्षा से खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से निर्मित खेल परिसंपत्तियों के संरक्षण और नियमित रखरखाव को प्राथमिकता देना सरकार की जिम्मेदारी है, अन्यथा करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति अनुपयोगी होती जाएगी।

चर्चा के अंत में विधायक ने खेल विभाग में कार्यरत पाँच संविदा कर्मचारियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2006 से सेवाएँ दे रहे इन कर्मचारियों को आज तक नियमित नहीं किया गया है तथा उन्हें सात माह से वेतन भी प्राप्त नहीं हुआ है।

श्री घनघोरिया ने कहा कि खेलों के विकास का वास्तविक अर्थ केवल बजट आवंटन या घोषणाएँ नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना, सुरक्षित खेल परिसर, समय पर संसाधन और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने, खेल परिसरों के रखरखाव को प्राथमिकता देने तथा खिलाड़ियों के हितों की प्रभावी सुरक्षा के लिए ठोस एवं समयबद्ध कदम उठाए जाएँ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!