ऐसा काम भी क्या आ पड़ा.. देर रात को खुला सहायक आयुक्त कार्यालय

ऐसा काम भी क्या आ पड़ा.. देर रात को खुला सहायक आयुक्त कार्यालय
Khabar Digital Desk

Seoni News: विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ कहा जाता है कि, वैसे तो अपने काम कराने के लिए व्यक्ति सरकारी दफ्तरों की छु्ट्टियां देखकर ही शेड्यूल बनाता है। ध्यान रखा जाता है शनिवार, रविवार का दिन तो नहीं। क्योंकि सरकारी दफ्तर में काम कराने के लिए दिन की दोपहरी ही होती, लेकिन सिवनी में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल गया, जब सहायक आयुक्त कार्यालय रात में भी अधिकारियों कर्मचारियों से रोशन नजर आया। वहीं अब इस पर कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं।

रात में रोशन सरकारी दफ्तर!
सिवनी जिले में वैसे तो शासकीय कार्यालय छह बजे बंद होकर भवन के गेट में ताला जड़ जाता है, लेकिन जिले का जनजातीय विभाग का सहायक आयुक्त कार्यालय रात तक खुल रहा है, और वहां पर अधिकारी कर्मचारी नाश्ता पार्टी भी कर रहे हैं। देर रात शासकीय कार्य किया जा रहा है या कुछ समझ से परे है, सिवनी के केवलारी रजनीश सिंह ठाकुर ने इस कार्यप्रणाली और सिवनी में हुई पोस्टिंग को लेकर शासन पर सवाल उठाए है।

क्यों उठ रहे सवाल?
गौरतलब है सिवनी जिले से पहले श्योपुर जिले में सहायक आयुक्त लालजीराम मीणा अपनी कार्यप्रणाली और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के नाम पर विवादित रहे हैं। विधायक गोविद सिंह राजपूत ने उनका मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। भ्रष्ट और विवादित कार्यप्रणाली के चलते उन्हें निलंबित कर हटाया गया था। अब सिवनी में पदस्थ होने के बाद उनकी कार्य प्रणाली ने सवाल खड़े कर दिए। देर रात तक ऑफिस खोला जा रहा है। तो इस पर कांग्रेस विधायक ने पूछा, कि आखिर ऐसा क्यों करना पड़ रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ti-demoted-to-sub-inspector-after-inquiry/

सहायक आयुक्त लालजीराम मीणा ने साधा मौन
विधायक द्वारा उठाए गए सवाल को लेकर सहायक आयुक्त लालजीराम मीणा ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। वहीं विधायक का कहना है सिवनी संवेदनशील होने के साथ-साथ अपार संभावना वाला जिला है, लेकिन सरकार यहां या तो फ्रेश अधिकारी की पोस्टिंग कर देती है, या भ्रष्ट अफसरों को भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि सिवनी सहायक आयुक्त विवादित है, उन्हें सिवनी में पोस्टिंग नहीं देना चाहिए थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!