सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था: आदिवासियों के घर तांडव करने वाले रसूखदार आरोपी खुलेआम बाहर, पीड़ित दहशत में SP की चौखट पर; क्या खाकी पर भारी है 'खादी' का रौब?

सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था: आदिवासियों के घर तांडव करने वाले रसूखदार आरोपी खुलेआम बाहर, पीड़ित दहशत में SP की चौखट पर; क्या खाकी पर भारी है 'खादी' का रौब?
Khabar Digital Desk


सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था: आदिवासियों के घर तांडव करने वाले रसूखदार आरोपी खुलेआम बाहर, पीड़ित दहशत में SP की चौखट पर; क्या खाकी पर भारी है 'खादी' का रौब?
कटनी – मध्यप्रदेश में एक तरफ 'सुशासन' के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कटनी के कन्हवारा गांव की तस्वीरें व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। आदिवासियों को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटने वाले और गर्भवती महिला तक को न बख्शने वाले रसूखदार आरोपी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लखन साहू और उसके साथी पुलिस की पहुंच से अब भी दूर हैं। हालात यह हैं कि FIR दर्ज होने के बाद भी पीड़ित परिवार घर से निकलने में थर-थर कांप रहा है और इंसाफ के लिए एसपी की चौखट पर माथा टेकने को मजबूर है।

SP की जनसुनवाई में दिखा खौफ और जख्मों का मंजर
मंगलवार को एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में जब पीड़ित सुखदेव कोल और गोरे लाल कोल पहुंचे, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई। पीड़ितों ने अपने शरीर पर मौजूद बेल्टों और लात-घूंसों के गहरे निशान दिखाते हुए गुहार लगाई कि —"साहब, वे हमें जान से मार देंगे, हमें सुरक्षा दीजिए।"

खुलेआम चुनौती: पीड़ितों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी लखन साहू और उसके गुर्गे खुलेआम घूम रहे हैं। सवाल यह है कि क्या पुलिस जानबूझकर इन रसूखदारों को 'पकड़ने' की औपचारिकता निभा रही है या सत्ता का दबाव खाकी के हाथों की बेड़ियाँ बन गया है?

सत्ता की हनक और पुलिस की सुस्ती: 3 बड़े सवाल
इस पूरी घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है:

  • क्या गिरफ्तारी के लिए 'मुहूर्त' का इंतजार है? जब आरोपियों के नाम साफ हैं, मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हो चुकी है और SC-ST एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगी हैं, तो अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
  • शिकायत लीक होने पर चुप्पी क्यों? आदिवासियों ने वन विभाग से सिर्फ विनती की थी, लेकिन माफिया को लगा कि उन्होंने अवैध उत्खनन की पोल खोल दी है। विभाग के भीतर का वो कौन सा 'विभीषण' है जिसने माफियाओं तक खबर पहुंचाई? क्या पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी?
  • लोकतंत्र या माफिया तंत्र? एक तरफ मुख्यमंत्री का दौरा और दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के पदाधिकारी द्वारा आदिवासियों का अपहरण कर जंगल में तालिबानी सजा देना। क्या कटनी में कानून का राज खत्म होकर 'माफिया राज' शुरू हो गया है?

दहशत के साये में कन्हवारा
पीड़ितों के मुताबिक, आरोपी लगातार धमका रहे हैं कि शिकायत वापस नहीं ली तो अंजाम और भी बुरा होगा। घर में कैद मासूम बच्चे और घायल महिलाएं इस बात का सबूत हैं कि अपराधी बेखौफ हैं और पीड़ित लाचार। एएसपी डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन तो दिया है, लेकिन कन्हवारा के आदिवासियों के लिए यह आश्वासन तब तक बेमानी है जब तक लखन साहू और उसके गुर्गे जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाते।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!