अपराधों पर ढीली पकड़—SP की बैठक में अधिकारियों की खिंचाई

Khabar Digital Desk

लंबित मामलों पर फटकार, विवेचकों पर जुर्माना—फिर भी अपराध नियंत्रण पर सवाल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में बढ़ते अपराध और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में खुद पुलिस अधीक्षक को अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाना पड़ा।बैठक में साफ तौर पर सामने आया कि कई गंभीर मामले अब तक लंबित हैं और समय सीमा के बावजूद उनका निराकरण नहीं किया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह विवेचकों पर 500-500 रुपये का अर्थदंड लगाया, जो यह दर्शाता है कि विभाग के भीतर ही अनुशासन की कमी बनी हुई है।संपत्ति संबंधी अपराधों में कम बरामदगी प्रतिशत और ऑपरेशन मुस्कान व ऑपरेशन शिकंजा जैसी योजनाओं की धीमी प्रगति भी चिंता का विषय रही। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की समीक्षा से भी स्पष्ट हुआ कि जमीनी स्तर पर प्रभावी नियंत्रण नहीं बन पा रहा है।सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में भी ढिलाई सामने आई, जिसके चलते आम जनता की समस्याएं समय पर हल नहीं हो पा रहीं। महिला अपराधों को लेकर भी पुलिस को सख्त निर्देश देने पड़े, जो इस बात का संकेत है कि इन मामलों में संवेदनशीलता और तेजी अभी भी अपेक्षित स्तर पर नहीं है।गुंडा और निगरानी बदमाशों पर नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर अब तक यह निगरानी कितनी प्रभावी रही?कुल मिलाकर, बैठक ने यह साफ कर दिया कि कटनी पुलिस को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!