इंदौर में लक्स कोजी का भव्य रिटेलर्स मीट: जैकलीन फर्नांडिस ने बढ़ाई रौनक, मध्य प्रदेश में विस्तार की नई रणनीति तैयार

इंदौर में लक्स कोजी का भव्य रिटेलर्स मीट: जैकलीन फर्नांडिस ने बढ़ाई रौनक, मध्य प्रदेश में विस्तार की नई रणनीति तैयार
Khabar Digital Desk

इंदौर/ नरेंद्र महावर/ खबर डिजिटल/ भारत के अग्रणी इनरवियर और प्रीमियम वियर ब्रांड, लक्स कोजी (Lux Cozi) ने मध्य भारत में अपनी पैठ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रविवार को इंदौर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित भव्य 'रिटेलर्स मीट' में कंपनी ने न केवल अपने आगामी व्यावसायिक लक्ष्यों को साझा किया, बल्कि अपने रिटेल पार्टनर्स के साथ रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता बॉलीवुड सुपरस्टार और ब्रांड एंबेसडर जैकलीन फर्नांडिस की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

200 से अधिक रिटेलर्स की भागीदारी

​इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए 200 से अधिक प्रमुख रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रिटेल नेटवर्क को सशक्त बनाना और बाजार की बदलती मांगों के अनुरूप भविष्य की रणनीति तैयार करना था। इस दौरान लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन अशोक कुमार तोड़ी और डायरेक्टर साकेत कुमार तोड़ी ने मंच साझा करते हुए ब्रांड के विजन को स्पष्ट किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-update-cold-wave-forecast-western-disturbance-rain-alert/

साकेत कुमार तोड़ी का संबोधन: रिटेलर ही हमारी शक्ति

​संबोधन के दौरान डायरेक्टर साकेत कुमार तोड़ी ने कहा, "रिटेलर्स लक्स कोज़ी की विकास यात्रा का केंद्र बिंदु हैं। मध्य प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां उपभोक्ताओं का अटूट भरोसा हमें निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित करता है। हमारा लक्ष्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि अपने पार्टनर्स को एक ऐसा इकोसिस्टम प्रदान करना है, जहां वे बेहतर सप्लाई चेन और निरंतर ब्रांड निवेश के माध्यम से स्थायी लाभ प्राप्त कर सकें।

​जैकलीन फर्नांडिस का आकर्षण

​अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने रिटेलर्स के साथ सीधे संवाद के दौरान ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि लक्स कोज़ी की गुणवत्ता और स्टाइल ही इसे हर घर की पसंद बनाता है। उनकी उपस्थिति ने न केवल ब्रांड की विजिबिलिटी को बढ़ावा दिया, बल्कि उपस्थित बिजनेस पार्टनर्स के बीच एक नया उत्साह भी भर दिया।

वैश्विक उपस्थिति और मजबूत पोर्टफोलियो

​गौरतलब है कि लक्स कोजी आज न केवल भारत में बल्कि दुनिया के 50 से अधिक देशों में अपनी धाक जमा चुका है। कंपनी अपने विविध पोर्टफोलियो जैसे ONN, Lux Cozi, Lux Mozzee, Lux Parker और Pynk के माध्यम से इनरवियर और लाइफस्टाइल कैटेगरी में अग्रणी बनी हुई है। इंदौर में आयोजित यह सम्मेलन दर्शाता है कि कंपनी आने वाले समय में टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपने निवेश को और अधिक तेज करने वाली है।

https://www.youtube.com/watch?v=fFiEBozEmHc
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!