मध्यप्रदेश के वातावरण में घुला जहर, प्रदूषण ने प्राणवायु को किया जहरीला

मध्यप्रदेश के वातावरण में घुला जहर, प्रदूषण ने प्राणवायु को किया जहरीला
Khabar Digital Desk

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दीपावली पर लोगों ने करोड़ों मीट्रिक टन पटाखे जलाए हैं, बताया जा रहा है कि इस बार 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का पटाखों का व्यापार हुआ है, लेकिन इससे प्राणवायु कितनी जहरीली हो गई, ये आंकड़ें बता रहे हैं। बीते 24 घंटों में ही मध्य प्रदेश में प्रदूषण का स्तर दोगुना चुका है। प्रदेश के 13 इलाके रेड जोन में बताए जा रहे हैं। यहां सभी स्थानों पर एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 300 के पार पहुंच चुका है।

अनूपपुर में असर नहीं, मंडीदीप में कम प्रदूषण
बीते 24 घंटे में केवल अनूपपुर ही ऐसा शहर रह गया है, जहां आज भी एक्यूआई 100 से नीचे है, जबकि बाकी अन्य स्टेशनों पर एक्यूआई 100 के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक वायु प्रदूषण ग्वालियर के डीडी नगर में 364 एक्यूआई दर्ज हुआ। दूसरे नंबर पर इंदौर के छोटी ग्वालटोली में एक्यूआई 362 और जबलपुर के गुप्तेश्वर महादेव में 352 दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में सबसे अधिक प्रदूषण
दीपावली पर प्रदूषण की मात्रा बढ़ने भोपाल के तीनों स्टेशनों में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 300 के पार है। यही हालत इंदौर और ग्वालियर की भी हुई है, इन दोनों शहरों में कुछ स्टेशनों में एक्यूआई 350 के पार तक पहुंच गया। वहीं जबलपुर में एक स्टेशन पर एक्यूआई लेवल 350 के पार बताया नजर आया। इनके अलावा सागर, सिंगरौली और पीथमपुर में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है. यानि इन शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी की है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rain-forecast-indore-jabalpur-divisions/

पिछले साल बनी थी गंभीर स्थिति
हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार राहत यह रही कि दीपावली के दूसरे दिन 400 के पार किसी भी स्टेशन में एक्यूआई दर्ज नहीं किया गया। क्योंकि बीते साल 1 नवंबर 2024 को प्रदेश के कुछ शहरों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन इस बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि 'पिछले साल दीवाली के दूसरे दिन ग्वालियर के डीडी नगर में एक्यूआई 463, इंदौर के मगुधा नगर में 426 और इंदौर के छोटी ग्वालटोली में 406 तक पहुंच गया था, इसी तरह भोपाल में भी पिछले साल की अपेक्षा इस बार प्रदूषण कम है। पिछले साल यहां केवल पर्यावास परिसर में एक्यूआई 306 दर्ज किया गया था, जबकि अन्य स्थानों की हवा संतोषजनक थी।'

इन शहरों की हवा बहुत खराब - भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, सिंगरौली, पीथमपुर
इन शहरों में हवा की स्थिति खराब - नरसिंहपुर, रतलाम, कटनी, खंडवा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!