हाईटेक हुआ MP का पब्लिक ट्रांसपोर्ट, 7 शहरों में 351 बसें शुरू, चलो ऐप से एक क्लिक में मिलेगी टिकट!

हाईटेक हुआ MP का पब्लिक ट्रांसपोर्ट, 7 शहरों में 351 बसें शुरू, चलो ऐप से एक क्लिक में मिलेगी टिकट!
Shiv Sharan

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, किफायती और आधुनिक बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। मध्यप्रदेश परिवहन विजन 2030-31 और यात्री परिवहन विजन समिट 2026 की सिफारिशों के तहत मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत वर्तमान में राज्य के 7 प्रमुख शहरों में 351 बसें संचालित की जा रही हैं।

​30 लाख से अधिक यात्रियों को जोड़ने का लक्ष्य

​मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के विजन 2030-31 के तहत राज्य में 15,000 से अधिक सार्वजनिक बसें चलाने की योजना है। इस व्यवस्था से प्रतिदिन 30 लाख से ज्यादा यात्रियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
​इसके लिए प्रदेश में 180 से अधिक बस डिपो और आधुनिक टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। साथ ही, 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को सीधे बस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के लिए आवागमन में सुगमता होगी।

​डिजिटल टिकटिंग और अत्याधुनिक सुरक्षा

​सार्वजनिक परिवहन को स्मार्ट बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यात्री अब मोबाइल ऐप पर बसों की लाइव लोकेशन, आने-जाने का समय और रूट की जानकारी देख सकते हैं।
​इंदौर, भोपाल और जबलपुर में चलो ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग और इंदौर में सिटी बस पास की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल भुगतान से पारदर्शिता बढ़ी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बसों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

​पीपीपी (PPP) मॉडल पर पारदर्शी संचालन

​राज्य में बस सेवा के विस्तार के लिए जन-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल अपनाया गया है। पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निजी ऑपरेटरों का चयन किया जा रहा है। बसों के रखरखाव, समय-सारणी, चार्जिंग स्टेशन और यात्री सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। चालकों और परिचालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

​सफर होगा सुगम, बढ़ेंगे फेरे

​यात्रियों की मांग के अनुसार बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। आधुनिक प्रतीक्षालय और सुरक्षित बस स्टैंड विकसित होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सहूलियत होगी। नियमित यात्रियों को प्रोत्साहन देने के लिए डिजिटल टिकटों पर छूट जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

​इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण संरक्षण

​पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 70 हजार टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। ​मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मुख्य उद्देश्य शहरों से लेकर गांवों तक समयबद्ध, सस्ती और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!