महाकाल मंदिर में BJP विधायक पुत्र ने बनाई रील, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कंपनी पर 5 लाख का जुर्माना, तीन गार्ड सस्पेंड

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का मंदिर परिसर में रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में मंदिर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सुरक्षा कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

महाकाल मंदिर में BJP विधायक पुत्र ने बनाई रील, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कंपनी पर 5 लाख का जुर्माना, तीन गार्ड सस्पेंड
सुनील बंशीवाल

उज्जैन/खबर डिजिटल/ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का मंदिर परिसर में रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मंदिर के चांदी द्वार तक मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने के बजाय प्रोटोकॉल के तहत VIP दर्शन कराए।मामले के सामने आने के बाद महाकाल मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर कार्रवाई की है। मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली कोर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, घटना के समय ड्यूटी पर तैनात तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

चांदी द्वार तक बनता रहा वीडियो, सुरक्षाकर्मी नहीं रोक पाए
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्र चांदी द्वार तक भी मोबाइल से रिकॉर्डिंग की गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वीडियो बनाने से रोकने के बजाय उन्हें VIP प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कराए जाते रहे।

आम श्रद्धालुओं के लिए नियम, VIP के लिए अलग व्यवस्था?
महाकाल मंदिर में मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और धार्मिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियम लागू किए गए हैं। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र तक मोबाइल पहुंचने और वहां वीडियो बनाए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद आम श्रद्धालुओं और रसूखदार लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा कंपनी पर आर्थिक दंड लगाने और तीन गार्डों को निलंबित करने की कार्रवाई की है। इस घटना ने मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध और सुरक्षा नियमों के पालन की व्यवस्था पर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!