महापौर जनसुनवाई में गूंजीं शहरवासियों की समस्याएं, अफसरों को मिला तय समय में समाधान का अल्टीमेटम

Khabar Digital Desk

खबर digital news reporter /कटनी-- नगर निगम कटनी में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे महापौर प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, राजस्व और अतिक्रमण से जुड़े अनेक मामलों पर विस्तार से सुनवाई की गई।महापौर ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं, बल्कि नागरिकों को त्वरित राहत दिलाने की प्रभावी व्यवस्था है। लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।जनसुनवाई की खास बात यह रही कि नगर निगम की सभी प्रमुख शाखाओं के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश जारी कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।महापौर प्रीति सूरी ने शहरवासियों से अपील की कि वे प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई का लाभ उठाकर अपनी समस्याएं सीधे नगर निगम के समक्ष रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता खबर डिजिटल न्यूज़

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!